17 मई के बाद LOCKDOWN नहीं, ये करेगी मोदी सरकार ?

17 मई के बाद LOCKDOWN नहीं, ये करेगी मोदी सरकार ?नई दिल्ली: कोरोना संक्रण को रोकने के लिए देश में 24 मार्च से 17 मई तक LOCKDOWN लगाया गया

Update: 2021-02-16 06:21 GMT

17 मई के बाद LOCKDOWN नहीं, ये करेगी मोदी सरकार ?

नई दिल्ली: कोरोना संक्रण को रोकने के लिए देश में 24 मार्च से 17 मई तक LOCKDOWN लगाया गया है। हालांकि इस लॉकडाउन से देश को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है साथ ही लोगों के रोजगार भी छिन गए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर 17 मई के बाद सरकार क्या कदम उठाने वाली है? क्या अब लॉकडाउन को खत्म किया जाएगा या प्रतिबंध अब भी जारी रहेंगे? सूत्रों के मुताबिक सरकार अब पूरे जिले या शहर में प्रतिबंध लगाने की जगह केवल हॉटस्पॉट को ही सील करेगी।

मध्यप्रदेश: मजदूरों को घर लौटने के लिए चलेंगी 56 Special Train, डेढ़ लाख लौटें, 4 लाख से अधिक E-Pass के लिए आवेदन

मजदूरों की कमी से नहीं हो पा रही मैन्युफैक्चरिंग

कोरोना संकट के इस समय में आर्थिक गतिविधियों को गति देने का यही तरीका जानकार भी बता रहे हैं कि कन्टेनमेंट जोन के अलावा बाकी जगहों पर आर्थिक गतिविधियां शुरू कर दी जाएं। सरकार पहले भी इकॉनमी को रफ्तार देने के लिए कई तरह की ढील दे चुकी है। इसमें निर्माण, मैन्युफैक्चरिंग और रीटेल ऐक्टिविटीज शामिल हैं। कुछ राज्यों ने कोविड को फैलने से रोकने के लिए बड़े हिस्से में प्रतिबंध लागू किए हैं। मजदूरों की कमी की वजह से भी कई जगहों पर आर्थिक गतिविधियां शुरू नहीं हो पा रही हैं।

जबलपुर में दो और संक्रमित मिलें, 41 दिन का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव

सूत्रों का कहना है कि मजदूरों की कमी, मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट की वजह से गुड्स मूवमेंट भी ज्यादा नहीं हो रहा है। लॉकडाउन शुरू होने से पहले 22 लाख तक ई-वे बिल कटते थे जो कि अब महज 6 लाख रह गए हैं। लॉकडाउन की शुरुआत में तो यह संख्या महज 3.2 लाख ही रह गई थी। पिछले तीन सप्ताह में दोगुने की वृद्धि दर्ज की गई है। यह एक सकारात्मक संकेत है। मुख्यमंत्रियों संग पीएम मोदी की बैठक आज प्रधानमंत्री मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आगे की योजना पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। इसके बाद ही आगे की रणनीति तय की जा सकती है। यह लॉकडाउन का तीसरा चरण है। इससे पहले भी मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढ़ाने की वकालत की थी। माना जा रहा है कि अब भी कई राज्य इसे बढ़ाने के पक्ष में हैं। वहीं तेलंगाना पहले ही 29 मई तक लॉकडाउन बढ़ा चुका है।

सुरक्षाबलो पर टूट पड़ा Corona का कहर, 600 से ज्यादा हुए संक्रमित, हड़कंप लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के केस देश में अब तक कोरोना के 62939 केस आ चुके हैं। वहीं 2109 लोगों ने दम तोड़ दिया है। राहत की बात यह है कि 19358 लोगों को संक्रमण से मुक्ति भी मिली है। इस समय रोज 3 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। पिछले पांच दिनों में ही मरीजों का आंकड़ा 40 हजार से 60 हजार तक जा पहुंचा। इसलिए बढ़ता संक्रमण अब भी केंद्र और राज्य सरकार की चिंता का सबब बना हुआ है।

[signoff]

Similar News