केन्द्र के 52 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बढ़ने वाली है सैलरी, जानें

केन्द्रीय कर्मचारियों को 8 हजार रूपये तक होने वाला है फायदा

Update: 2022-10-29 02:08 GMT

7th Pay Comission News: केन्द्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर पर सरकार फैसला ले सकती है। ऐसे में कर्मचारियों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल सरकार अगले महीने फिटमेंट फैक्टर पर निणर्य ले सकती है। ऐसे में कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 से बढ़कर 3.68 होता है तो उन्हे 8 हजार रूपये तक लाभ मिलेगा।

52 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

जानकारी के तहत अगर सरकार फिटमेंट फैक्टर में फैसला लेती है तो इससे सीधा लाभ केन्द्र के 52 लाख कर्मचारियों को होगा। उनकी बेसिक सैलरी पर सीधा फायदा होने वाला है। फिटमेंट फैक्टर को लेकर यूनियन ने बड़ा अपडेट दिया है। कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर पर बदलांव के लिए लगातार मांग कर रहे है।

सैलरी में फिटमेंट फैक्टर होता है अहम

कर्मचारियों के वेतन वृद्धि में फिटमेंट फैक्टर का अहंम रोल होता है। क्योकि कर्मचारियों की वेतन वृद्धि फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ही की जाती है। यही वजह है कि कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर में बदलांव के लिए लगातार मांग उठाते आ रहे है।

ज्ञात हो कि इंट्री लेवल में कर्मचारियों के बेसिक सैलरी में बढ़ोत्तरी वर्ष 2017 में हुआ था। तब से बेसिक सैलरी में बदलाव न होने के चलते यूनियन लगातार इसके लिए मांग उठा रहा है। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को न्‍यूनतम सैलरी के तौर पर 18 हजार रुपये मिलते हैं वहीं अधिकतम सैलरी 56,900 रुपये मि‍लती है।

Tags:    

Similar News