बैंको में लागू होगा 5 Day Working सिस्टम! हफ्ते में सिर्फ 5 दिन बैंक का कामकाज होगा, 2 दिन छुट्टी

5 day working system will be implemented in banks: बैंकों में 5 दिन काम दो दिन का आराम वाला नियम लागू करने के लिए बैंक यूनियन ने वित्त मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है

Update: 2023-03-02 15:30 GMT

5 day working system will be implemented in banks: बैंकों में कामकाज को लेकर बैंक यूनियंस में एक बदलाव को लेकर सहमति बनी है. सभी बैंकों ने माना है कि संस्था में काम करने वाले कर्मचारियों को एक हफ्ते के सात दिनों में कम से कम 2 दिन की छुट्टी मिलनी चाहिए। यानी बैंक 5 Day Working System को लागू करवाना चाहते हैं. इसके लिए बैंक यूनियन ने वित्त मंत्रालय को प्रस्ताव देने का विचार कर रहे हैं. 

इंडियन बैंक यूनियन यानी की IBA ने इस प्रस्ताव को जल्द वित्त मंत्रालय को भेजने वाला है. IBA की मांग है कि इसी साल अप्रैल से बैंकों को 5 डे वर्किंग सिस्टम को लागू कर दिया जाए. 

तो हफ्ते में 5 दिन खुलेंगे बैंक 

गौरतलब है कि फ़िलहाल बैंकों में संडे और सेकेंड सेटरडे/फोर्थ सेटरडे की छुट्टी होती है. मगर बैंककर्मी चाहते हैं कि उन्हें हर हफ्ते के शनिवार को भी छुट्टी दी जाए. अगर वित्त मंत्रालय इस प्रस्ताव को पास कर देता है तो बैंकों को 5 Day Working System लागू हो जाएगा। तब बैंक एक हफ्ते में सिर्फ 5 दिन खुलेंगे।

ऐसा नहीं है कि बैंकों में 5 Day Working System लागू होने के बाद उनके कामकाज में कोई असर पड़ेगा। इस दो दिन की अतिरिक्त छुट्टी को कवर करने के लिए भी प्रस्ताव में एक सुझाव दिया गया है. जिसमे कहा गया है कि इन छुट्टिओं के चलते बैंकों का काम प्रभावित न हो इसके लिए बैंककर्मी हर दिन 50 मिनट ज़्यादा काम करेंगे। 

गौरतलब है कि यह सिस्टम को हर सरकारी संस्था में लागू करने की योजना केंद्र सरकार भी बना रही है. मगर इसे पूरी तरह लागू होने में वक़्त लग सकता है. विदेशों में 5 डे वर्किंग कल्चर भी पुराना हो गया है. कुछ देशों में तो कर्मचारी हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम करते हैं मगर वह दिन में 8 घंटे की जगह 11-12 घंटे काम करते हैं ताकी उन्हें तीन दिन की छुट्टी मिल सके 

Similar News