25 करोड़ वैक्सीन जल्द भारत आने वाली है, खबर पढ़ खुश हो जाएंगे आप...

25 करोड़ वैक्सीन जल्द भारत आने वाली है, खबर पढ़ खुश हो जाएंगे आप...केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार देश के हर एक

Update: 2021-02-16 06:34 GMT

25 करोड़ वैक्सीन जल्द भारत आने वाली है, खबर पढ़ खुश हो जाएंगे आप…

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार देश के हर एक नागरिक तक वैक्सीन पहुंचाने की तैयारियां कर रही है। इस पर एक हाई लेवल कमेटी काम कर रही है। उन्होंने कहा, सरकार का लक्ष्य है कि जुलाई 2021 तक 20-25 करोड़ भारतीयों तक कोविड-19 वैसीन पहुंचाई जा सके।

इसके लिए हमारा फोकस है कि हम तब तक वैक्सीन के 40 से 50 करोड़ डोज हासिल कर सकें। इसकी प्लानिंग पर काम चल रहा है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, वैक्सीन तैयार होने के बाद, टीकाकरण का काम होगा। हेल्थ मिनिस्ट्री इसके लिए एक फॉर्म तैयार कर रही है। इसमें सभी स्टेट ऐसे लोगों की डिटेल्स देंगे, जिन्हें वैसीन की पहले जरूरत है। खासतौर पर कोविड-19 के मैनेजमेंट में लगे हेल्थ वर्कर्स, पुलिस स्टाफ आदि शामिल हैं।

अटूबर तक इसकी प्लानिंग पर काम हो जाएगा। वैक्सीन के स्टोरेज के लिए स्टेट से कोल्ड चेन के अलावा वैसीन स्टोरेज और डिस्ट्रीयूशन से जुड़ी जानकारी भी मांगी गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा किहमारी ये प्राथमिकता है कि देश के प्रत्येक व्यित के लिए वैक्सीन कैसे सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन के सभी पहलुओं में एक उच्च-स्तरीय विशेषज्ञ निकाय है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की बेटी शूटर श्रेयसी सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल

दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी का कहर जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसके साथ कोरोना की वैक्सीनखोजने में भी तेजी लाई गई है। भारत में भी कोरोना की वैक्सीन पर काम चल रहा है। देश में फिलहाल तीन कोरोना वैक्सीनपर काम चल रहा है। इसमें भारत बायोटेक-आईसीएमआर की कोवैिसन, जायडस कैडिला की जाइकोव-डी और ऑक्सफ़ोर्ड की कोरोना वैक्सीन है।

भारत में बड़े पैमाने पर अलग-अलग कोरोना वैक्सीन के ट्रायल चल रहे हैं। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा बनाई गई वैक्सीन का फेज 3 ट्रायल चल रहा है। बाकी दो वैक्सीन ट्रायल के अलग-अलग चरणों में है। इस बीच फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डी लैबोरेटरीज ने बताया कि रूस में आखिरी चरण का ट्रायल होने के बाद और फिर रेगुलेटरी अप्रूवल मिलने के बाद वह रूस की वैसीन का भारत में डिस्ट्रीयूशन करेगी।

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook WhatsApp Instagram Twitter Telegram | Google News

Similar News