2019 में भाजपा को मिलेंगी इतने सीटे, मध्यप्रदेश और यूपी में नुकसान
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
भोपाल. लोकसभा चुनाव के लिए राजीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार देश की सत्ता किसके हाथों में होगी इसका फैसला जनता को करना है। कहा जा रहा है कि इस बार का चुनाव 2014 के मुकाबले अलग होगा। चुनाव से पहले अलग-अलग तरह के सर्वे किए जा रहे हैं। भाजपा नेता इस बात का दावा कर रहे हैं कि इस बार एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वहीं, कांग्रेस लगातार भाजपा और केन्द्र सरकार के खिलाफ लगातार हमले कर रही है। विपक्ष का दावा है कि इस बार जनता इस सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी। हालांकि भारत जैसे देश में सरकार किसकी बनेगी इसका फैसला जनता को करना है। सोशल मीडिया में वायरल हो रही है लिस्ट सोशल मीडिया में एक एक लिस्ट वायरल हो रही है और इस लिस्ट में दावा किया जा रहा है कि देश में एक बार फिर से मोदी की सरकार बनने वाली है। इस लिस्ट में दावा किया गया है भाजपा को 2014 की तरह इस बार भी पूर्ण बहुमत मिलेगा हालांकि 2014 के मुकाबले भाजपा को छह सीटों का नुकसान बताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा को इस बार भी सबसे अधिक सीटें मिलेंगी यह दावा इस लिस्ट में किया गया है। मध्यप्रदेश के कई यूजर्स ने इस वायरल लिस्ट में अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने फेसबुक में वायरल लिस्ट को लेकर कहा है कि यह पूरी तरह से फेक लिस्ट है। इसी तरह कई यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। किस राज्य में कितनी सीटें मध्यप्रदेश समेत तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत हुई है। इस लिस्ट में भाजपा को मध्यप्रदेश में २२ सीटों पर जीत दिखाई गई है जबकि उत्तर प्रदेश में इस बार भाजपा को ४८ सीटों परर जीत दर्ज हो रही है। वहीं, छत्तीसगढ़ में भाजपा को केवल एक सीट पर जीत मिल रही है। जबकि महाराष्ट्र में भाजपा को २२ और बिहार में भाजपा के खाते में १५ सीटों पर जीत मिलती दिखाई जा रही है। वहीं, बंगाल में भाजपा कोई बड़ा चमत्कार करती नहीं दिख रही है। सोशल मीडिया का दौर आज के दौर को सोशल मीडिया का दौर कहा जाता है। सोशल मीडिया के इस दौर में राजनीतिक पार्टियां भी एक्टिव हैं। देश में लोकसभा चुनाव के लिए अलग-अलग तरह के सर्वे किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया में कई तरह की अफवाहें भी वायरल होती हैं पर इन वायरल संदेशों की सूची कितनी सही है और कितनी गलत इस पर विचार करना भी जरूरी है। कितनी सच ये सोशल मीडिया में यह वायरल लिस्ट इस वायरल लिस्ट के बारे में ऐसा कोई जिक्र नहीं है कि सर्वे किस आधार पर किया गया है। इस लिस्ट में यह भी नहीं बताया गया है कि इस लिस्ट को किसने जारी किया है। इस लिस्ट के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद किसी भी राजनैतिक दल की कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है जिस देखकर कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया में वायरल यह लिस्ट पूरी तरह से फेक है और इस तरह का सर्वे अभी तक देश में सामने नहीं आया है कि किस राज्य में किस पार्टी को किस राज्य में निर्धारित कितनी सीटें मिल रही हैं।