पश्चिम बंगाल में 10 कांवड़ियों की मौत! DJ बजाने के लिए जनरेटर लगाया था उससे पिकअप में करंट फ़ैल गया, 16 झुलस गए

West Bengal 10 Kanwariyas Died: घटना पश्चिम बंगाल के कूच बिहार की है, जहां करंट लगने से 10 कांवड़ियों की मौत हो गई है

Update: 2022-08-01 07:59 GMT

करंट लगने से 10 कांवड़ियों की मौत: पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में 10 कांवड़ियों को करंट लगने से मौत हो गई है, इस घटना में 16 लोग झुलस भी गए हैं. जिन्हे इलाज के लिए जलपाईगुड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. 

कांवड़ियों की करंट लगने से हुई मौत का यह मामला मेखलीगंज थाना क्षेत्र के धारला ब्रिज के पास घटित हुआ है. जहां 27 कांवड़िये पिकअप वाहन में बैठककर जलपेश के शिव मंदिर में जल चढाने के लिए जा रहे थे. पिकअप वाहन में DJ बज रहा था और इसके लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई थी. जनरेटर की तार में शार्ट सर्किट हो गया और पिकअप वेन में करंट फ़ैल गया. 

करंट लगने से 10 लोग मारे गए 

पिकअप में करंट फैलने के बाद ड्राइवर को भी झटका लगा, लेकिन वह तुरंत गाड़ी से नीचे उतर गया और उसकी जान बच गई. लेकिन पिकअप में चढ़े कांवड़िये एक-एक करके नीचे गिरने लगे. जनरेटर के तेज करंट ने 10 कांवड़ियों की जान ले ली जबकि 16 अन्य झुलस गए. हालांकि डॉक्टर्स ने घायलों की हालत ठीक बताई है. 

पुलिस जांच कर रही 

मातभंगा के ASP अमित वर्मा ने बताया कि रविवार 31 जुलाई की रात 12 बजे, 27 कांवड़िए जलपक्ष के लिए जा रहे थे, जिसमे जनरेटर की करंट फैलने से 10 लोगों की मौत हो गई, 16 झुलस गए और एक किसी तरह बच निकला। सभी लोग पश्चिम बंगाल के सीतलकूची थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. ASP ने बताया कि भागने वाले ड्राइवर की तलाश हो रही है. तभी इस घटना की असली वजह का पता चल पाएगा। 

Similar News