1 August LPG Cylinder New Rates: 36 रुपए सस्ती हुई एलपीजी गैस, आधी रात से लागू हुई नई दर
LPG Cylinder New Rates: इस महीने पीजीएस गैस 36 रुपए सस्ती हो गई है। यह बात अलग है कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है।
LPG Gas Cylinder New Rates: इस महीने पीजीएस गैस 36 रुपए सस्ती हो गई है। यह बात अलग है कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है। घटाए गए 36 रुपए कमर्शियल सिलेंडर के लिए है। अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1 अगस्त यानी आज के दिन से 36 रुपए सस्ते में मिलेगा। देश के व्यापारी वर्ग के लोग खासतौर पर होटल संचालकों को बड़ी राहत मिली है।
घटे दाम, नई दर लागू
जानकारी के अनुसार 19 किलो वाला अब कमर्शियल गैस सिलेंडर दिल्ली में 1976 रुपए में मिलेगा। वहीं इसके पूर्व कमर्शियल सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को 2012 रुपए देने पड़ते थे। इसी तरह कोलकाता में नई कीमत लागू होने के बाद अब 2095 में मिलेगा। मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अब 1936 तथा चेन्नई में इसी सिलेंडर की कीमत 2141 रुपए हो गई है।
घरेलू सिलेंडर के पुराने दाम
सरकार ने इस बार जहां कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की है वहीं घरेलू गैस सिलेंडर पर कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है। 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद गैस की कीमत तक सो 1053 रुपए दिल्ली और मुंबई में पहुंच गया। इसी तरह कोलकाता में घरेलू गैस की कीमत 1079 रुपए तो वही चेन्नई में 1068 रुपए है। यही रेट इस बार भी चल रहा है। घरेलू एलपीजी गैस की कीमत में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है।