Vivah Muhurat: नवंबर-दिसंबर में खूब बजेंगी शहनाइयां, ये हैं 16 शुभ मुहूर्त, जानिए
Vivah Muhurat: देवउठनी एकादशी से बजेगी शहनाई
आखिर कार वह समय आ ही गया जब चर्तुमास के बाद भगवान अपनी शयन निन्द्रा तोड़ेगे और देवउठनी एकादशी से शादी की शहनाइयां बजेगी। कई जोड़े तो देवउठनी एकादशी के अबूझ मुहूर्त में विवाह सूत्र में बंधेंगे। इस वर्ष यानि कि नवंबर-दिसंबर में विवाह के16 शुभ मुहूर्त है। जिसमें जमकर विवाह हो रहे है।
300 मेहमान हो सकेगे शामिल
शादी में शामिल होने वाले घराती-बराती मेहमान के लिए एमपी सरकार ने छूट दी है। जिसके तहत अब शादी में 300 मेहमान शामिल हो सकते हैं।ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद से लगभग डेढ़ वर्ष बाद पहली बार मेहमानों के लिए इतनी छूट दी गई है। वहीं, बारात भी निकाली जा सकेगी। हांलाकि प्रशासन से अनुमति लेने के निर्देश है।
नाइट कर्फ्यू का पालन जरूरी
रात 11 से सुबह 6 बजे के बीच लागू नाइट कर्फ्यू अभी जारी है और इसका पालन करना जरूरी होगा। इतना ही नही शादी में कोरोना से बचाव के सारे उपाय भी करना होंगे। इनमें सोशल डिस्टेंसिंग रखनी होगी तो मास्क भी पहनकर रखना होगा।
नए वर्ष में भी होगे विवाह
जानकरों के तहत 13 दिसंबर के बाद मलमास लग जाएगा। ऐसे में विवाह आयोजन नहीं होंगे। इसलिए लोगों ने मकर संक्राति के बाद 15 जनवरी से भी मैरिज गार्डन की बुकिंग करना शुरू कर दिए है। विवाह मुहूर्त की डेट पर नजर दौड़ाई जाए तो नवंबर माह में 15, 19, 20, 21, 26, 28, 29 और 30 जबकि दिसंबर माह में 1, 2, 6, 8, 9, 11, 12 और 13 को शादियां हो सकेगी।