धार में बच्चा चोर समझ साधुओं से मारपीट, 3 लोगो पर मामला दर्ज

Dhar News: मध्य प्रदेश के धार जिले (Dhar District) के पीथमपुर सेक्टर नम्बर 1 पर धन्नड के पास कुठ साधू बच्चों से बात कर रहे थे। जिसे देखकर किसी ने वीडियों बनाया और इसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर लोगां को शंका बच्चा चोर की शंका होने पर साधुओं की जमकर पिटाई कर दी। लेकिन जब मामला पुलिस के पास पहुचा तो पता चला कि यह कोई बच्चा चोर नही हैं। जिस पर पुलिस ने कानून हाथ में लेने के आरोप में 3 लोगों को नामजद करते हुए उन पर मामला दर्ज कर लिया है। 

Update: 2021-07-20 11:04 GMT

क्या है मामला

जानाकारी के अनुसार रतलाम की ओर से पीथमपुर होते इंदौर के रास्ते पर पडने वाले पावर हाउस चौराहे पर साधुओं से मारपीट की गई। बताया जाता है कि इन साधुओं पर हमला बच्चा चोर होने की शंका आधार पर किया गया। लेकिन यह साधू बच्चा चोर नही थे। लोगों ने इनके साथ मारपीट करते हुए पीथमपुर सेक्टर 1 थाने ले गये। 

पुलिस ने दर्ज किया मामला

साधुओं को थाने में देखकर पहले तो पुलिस भी चौंक गई। लोगों ने बच्चा चोर होने का आरोप लगाते हुए साधुओं पर कार्रवाई की मांग करने लगे। लेकिन पुलिस ने जब साधुओं से पूछतालछ की तो पता चला की वह कोई बच्चा चोर नही हैं। जिस पुलिस ने साधुओं के साथ बिना जाने समझे मारपीट करने पर तीन स्थानीय लोगां पर ही मामला दर्ज कर लिया हैं। 

बताया जाता है कि दो वर्ष पहले भी इसी तरह बच्चा चोर की शंका पर धार जिले के मनावर में किसानों के साथ मारपीट की गई थी। जिसमें एक की मौत हो जाने पर पांच किसानो को आरोपी बनाया गया था। इस तरह की घटना पहले हो जाने के बाद भी लोग समझदारी का परिचय नही दे रहे हैं। पुलिस को सूचना देने के बजाय लोग स्वयं इंसाफ करने लगते हैं और स्वयं आरोपी बन जाते हैं।

Similar News