MP : मजदूरों से भरा पिकअप वाहन कुआं में समाया, 2 मृत, बचाव कार्य जारी

बड़वानी। रविवार की अलसुबह मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन कुएं जा गिरा। घटना में दो मजदूरों के मौत की जानकारी मिली। वहीं बताया गया है कि पिकअप में लगभग 25 मजदूर सवार थे। पिकअप वाहन महाराष्ट्र से मजदूरों को लेकर लौट रहा था जहां बड़वानी जिले के राजपुर तहसील के ग्राम इंदरपुर के समीप खेत में बने पुराने में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Update: 2021-04-18 14:22 GMT

मिली जानकारी अनुसार घटना मंे दो मृतकों के शव सामने आये हैं जिनमें हैडी बाई पति पाटला निवासी चैतरिया 50 वर्ष एवं अशोक पुत्र नजरिया 23 वर्ष शामिल हैं। वहीं कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पिकअप वाहन को कुएं से निकालने एवं अन्य मजदूरों की तलाश की जा रही है।

जानकारी मिली है कि मजदूर लाॅकडाउन के कारण काम न करने से अपने घर लौट रहे थे जहां दुर्घटना का शिकार हुए हैं। घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। पुलिस द्वारा बचाव कार्य जारी है।

Similar News