MP : प्रदेश भर में मिले 12,236 नए COVID-19 मामले, Positivity Rate गिर कर 19.1 प्रतिशत हुई

Madhya Pradesh Covid-19 Update : मध्य प्रदेश ने कल 12,236 नए COVID-19 मामले मिले। राज्य के सभी जिलों में बुधवार से 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों का टीकाकरण भी किया जा रहा है।

Update: 2021-05-05 12:58 GMT

Madhya Pradesh Covid-19 Update : मध्य प्रदेश में मंगलवार को 12,236 नए COVID-19 मामले मिले। राज्य के सभी जिलों में बुधवार से 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों का टीकाकरण भी किया जा रहा है। राज्य की सकारात्मकता दर 19.1 प्रतिशत पर आ गई है। राज्य में सक्रिय मामले 86,639 हैं, जबकि 11,249 लोग 24 घंटो में संक्रमण से रिकवर हो गए।

इंदौर में 1,805 ताजा COVID-19 मामले सामने आए, जबकि भोपाल में 1,673 ताजा मामले सामने आए। IIC ब्यूरो की उप निदेशक अर्चना मुंडिर ने बताया कि टीकाकरण की उपलब्धता के अनुसार पूरे राज्य में चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण किया जाएगा।मध्यप्रदेश में अब तक 82 लाख 25 हज़ार 753 वैक्सीन के डोज लगे।

 

मध्यप्रदेश में COVID-19 की स्थिति

4 मई को कुल स्वस्थ्य मरीज : 11,249

4 मई को पॉजीटिव केस : 12,236

कुल ऐक्टिव केस : 86,639

कुल कोविड केस : 6,12,666

कुल स्वस्थ हुए मरीज : 5,20,024

 

MP : RT-PCR Test का परिणाम अब ONLINE इस तरह प्राप्त किया जा सकेगा

Similar News