एमपी के इस शख्स ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद चांद पर खरीदी जमीन

MP News: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद एमपी छिंदवाड़ा के एक शख्स से चांद पर जमीन खरीदी है। छिंदवाड़ा के भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष ने चांद पर बसने का सपना संजो लिया है।

Update: 2023-09-03 07:52 GMT

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद एमपी छिंदवाड़ा के एक शख्स से चांद पर जमीन खरीदी है। छिंदवाड़ा के भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष ने चांद पर बसने का सपना संजो लिया है। उनका कहना है कि अब चंद्रमा भारत से दूर नहीं है। उनके द्वारा अमेरिका की एक सोसायटी से लगभग नौ हजार रुपए चुकाकर चांद पर एक एकड़ जमीन खरीदी गई है।

बेटी के नाम चांद पर खरीदी जमीन

एमपी छिंदवाड़ा में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अनुज चौधरी ने अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी अक्षता चौधरी के नाम पर चांद में जमीन खरीदी है। उन्होंने अमेरिका की लूनर रजिस्ट्री इंटरनेशनी कंपनी से एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री करवाई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनुज का कहना है कि भविष्य में यदि चांद पर दुनिया बसती है तो वह भी अपना छोटा सा आशियाना चांद पर बनाएंगे।

एक एकड़ जमीन की खरीदी रजिस्ट्री

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने अमेरिका की एक सोसायटी से लगभग 9 हजार रुपए चुकाकर एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री भी खरीदी है। पिपरिया बीरसा निवासी अनुज चौधरी ने एक एकड़ जमीन खरीदने का दावा किया है। जिसके लिए उनके द्वारा बकायदे लूनर रजिस्ट्री इंटरनेशनल कंपनी को इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा 9 हजार रुपए का भुगतान किया गया है। इस कंपनी को अनुज ने कुल 10 हजार रुपए दिए हैं। जिससे सात दिनों के अंदर उन्हें रजिस्ट्री के तमाम कागजात और जिस जमीन को उन्होंने लिया है उसकी सीडी दी जाएगी।

चांद पर बसने का सपना

भारत के चंद्रयान-3 की चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग के बाद हर तरफ खुशी का माहौल है। एमपी छिंदवाड़ा के भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने इस सफलता के बाद अब चांद पर बसने का सपना संजो लिया है। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अनुज चौधरी का कहना है कि भारत साउथ पोल पर चंद्रयान-3 उतारकर दुनिया को यह दिखा दिया है कि भविष्य में चाद पर भारत का भी दावा होगा। यदि वहां जीवन की संभावना बनती है तो भविष्य में उनकी भी छोटी सी जमीन चांद पर रहेगी।

Tags:    

Similar News