कबीर आश्रम में सामने आई अनैतिकता, मुक्त कराई गई दिव्यांग महिलाएं
देवास जिला स्थित कबीर आश्रम में सामने आई अनैतिकता के बाद प्रशासन ने आश्रम में रह रही 5 मंद बुद्धि सहित 2 अन्य महिलाओं को मुक्त कराया है।
कबीर आश्रम में सामने आई अनैतिकता, मुक्त कराई गई दिव्यांग महिलाएं
देवास। प्रदेश के देवास जिला स्थित कबीर आश्रम में सामने आई अनैतिकता के बाद प्रशासन ने आश्रम में रह रही 5 मंद बुद्धि सहित 2 अन्य महिलाओं को मुक्त कराया है। उन्हे सुरक्षित सेंटर में सिप्ट किए गया।
आश्रम में चला बुल्डोजर
प्रशासन ने आश्रम में बुल्डोजर चला कर उसे ध्वस्त कर दिए है। जानकारी के तहत कबीर आश्रम की आड़ में उसका गलत इस्तेमाल किए जा रहा था। जिसके चलते जिला प्रशासन ने कार्रवाई कर रहा है।
गर्भवती हो गई थी एक दिव्यांग
जानकारी में बताया गया है कि कबीर आश्रम में रह रही एक दिव्यांग गभर्वती हो गई थी। यह मामला आते ही प्रशासन में खलबली मच गई। दिव्यांग महिला के साथ ही आश्रम में रह रहे पुरूषो के भी परीक्षण कराए जा रहे है।
साथ ही प्रशिक्षको के माध्यम से प्रशासन जानकारी लेने का प्रयास कर रहा है कि दिव्यांग के साथ दुराचार किसने किए है। इतना ही नही कबीर आश्रम की गतिविधियो की भी जांच की जा रही है।