इंदौर

नई नवेली दुल्हन ने लगाया चूना, ले उड़ी दूल्हे की जमापूंजी, लुटा पिटा दूल्हा पुलिस के लगा रहा चक्कर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:37 AM GMT
नई नवेली दुल्हन ने लगाया चूना, ले उड़ी दूल्हे की जमापूंजी, लुटा पिटा दूल्हा पुलिस के लगा रहा चक्कर
x
इंदौर। (Indore news in Hindi) शरीरिक रूप से दिव्यांग दूल्हे को क्या पता कि निकाह करके गृहस्थी बसने की बजाए उसका पूरा करावां ही लुट जाएगा। ले

नई नवेली दुल्हन ने दिव्यांग दूल्हे को लगाया छूना, निकाह के बाद पूरी जमापूंजी ही ले उड़ी

इंदौर। (Indore news in Hindi) शरीरिक रूप से दिव्यांग दूल्हे को क्या पता कि निकाह करके गृहस्थी बसने की बजाए उसका पूरा करावां ही लुट जाएगा। लेकिन हुआ कुछ ऐसा ही। इंदौर के खजराना थाना अंतर्गत ताजनगर निवासी अब्दुल हफीज ने थाना में अपनी ही पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उन्होने पुलिस को बताया कि उसकी दुल्हन शाइस्ता 6 लाख रूपये की जमापूंजी लेकर चपंत हो गई है। उन्होने इसकी शिकायत डीआईजी से करके न्याय की गुहार लगाई है।

इस तरह से ऐठे रूपये

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि निकाह के समय 50 हजार रूपये लिए थें। घर आते ही उसने विवाद करना शुरू कर दिए और मायके चली गई। मायके से घर आने के लिए उसने 50 हजार रूपये दुबारा लिए थे। इसके बाद भी वह घर नही आई। जब वे घर में आकर देखे तो आलमारी में रखे हुए रूपये एवं गहने आदि कुल 6 लाख रूपये ले जा चुकी थी।

नई नवेली दुल्हन ने लगाया चूना, ले उड़ी दूल्हे की जमापूंजी, लुटा पिटा दूल्हा पुलिस के लगा रहा चक्कर

व्यावसाई है दिव्यांग

अब्दुल हफीज शरीरिक रूप से दिव्यांग है। वह अपनी जीविका के लिए मोबाईल दुकान चलाकर करोबार कर रहा है। उससे कमाई करके निकाह किए और गृहस्थी बसाना चाहता था।

विवाह की आड़ में सक्रिय है गिरोह

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में गिरोह सक्रिय है और विवाह के बहाने इस तरह के परेशान एवं पैसे वालो को अपना शिकार बना रहे है। गिरोह के लोग कन्या पक्ष का बताकर विवाह करवाते है और विवाह होते ही दुल्हन ससुराल वालो को तरह-तरह की धमकी देकर न सिर्फ छुटकारा पा लेती है बल्कि जमापूंजी भी लूट रही है।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story