रीवाः बसामन मामा गौ-अभ्यरण केन्द्र में हाड़ मांस का हो रहा है गोरख धंधा

रीवा। रीवा जिले के बसामन मामा गौवंश वन्य विहार सेमरिया में गौवंश के हाड़ मांस का गोरखधंधा हो रहा है।आम आदमी से पूर्व विस प्रत्याशी प्रमोद

Update: 2021-02-16 06:14 GMT

रीवा। रीवा जिले के बसामन मामा गौवंश वन्य विहार सेमरिया में गौवंश के हाड़ मांस का गोरखधंधा हो रहा है। आम आदमी से पूर्व विस प्रत्याशी प्रमोद शर्मा के अनुसार लगभग 100 एकड़ में स्थापित बसामन मामा गौभ्यरण वन्य विहार के आस पास पिछले कई माह से बदबू हा रही थी। साथ ही आस पास बहने वाले नाले में जानवरों पर लगने वाले कीड़े तैरते मिले। इस बात की तहकीकात करने के लिए श्री शर्मा अभ्यारण पहुंचे एवं वहां का नजारा देख दंग रह गए।

श्री शर्मा के अनुसार जब वे अभ्यारण के अंदर पहुंचे तो उन्होने देखा कि अभ्यारण केन्द्र के बाउण्ड्रीवाल के अंदर सैकड़ों की संख्या में गौवंश के अवशेष पड़े थें, जिनके चमड़े अलग किए जा रहे थें। उन्हे देखते ही ऐसा कुकृत्य करने वाले लोग वहां से भाग खड़े हो गए।

श्री शर्मा ने वहां पर चल रहे गोरखधंधों को मोबाईल पर रिकार्ड करते हुए एसडीएम एवं कलेक्टर से शिकायत करते हुए मांग की है कि इसकी कुकृत्य की जांच कराई जाकर दोषियों पर कार्यवाही की जाय अन्यथा उन्हे आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।

[video src="https://www.rewariyasat.com/wp-content/uploads/2020/03/VID-20200317-WA0014.mp4" data-width="450" data-height="280"] [video src="https://www.rewariyasat.com/wp-content/uploads/2020/03/VID-20200317-WA0013.mp4" data-width="450" data-height="280"] [video src="https://www.rewariyasat.com/wp-content/uploads/2020/03/VID-20200317-WA0011.mp4" data-width="450" data-height="280"] [video src="https://www.rewariyasat.com/wp-content/uploads/2020/03/VID-20200317-WA0008.mp4" data-width="450" data-height="280"] [video src="https://www.rewariyasat.com/wp-content/uploads/2020/03/VID-20200317-WA0009.mp4" data-width="450" data-height="280"] [video src="https://www.rewariyasat.com/wp-content/uploads/2020/03/VID-20200317-WA0012.mp4" data-width="450" data-height="280"] [video src="https://www.rewariyasat.com/wp-content/uploads/2020/03/VID-20200317-WA0010.mp4" data-width="450" data-height="280"]

Similar News