MP : अजय सिंह ने कहा : मुख्यमंत्री बोल रहे गुंडों की भाषा, गाड़ दूंगा, उल्टा लटका दूंगा, तान दूंगा, छोडूंगा नहीं

अजय सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री बोल रहे गुंडों की भाषा, गाड़ दूंगा, उल्टा लटका दूंगा, तान दूंगा, छोडूंगा नहीं सिंगरौली। पूर्व नेता प्रतिपक्ष

Update: 2021-02-16 06:43 GMT

अजय सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री बोल रहे गुंडों की भाषा, गाड़ दूंगा, उल्टा लटका दूंगा, तान दूंगा, छोडूंगा नहीं

सिंगरौली। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने किसान आंदोलन में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को सिंगरौली तब याद आता है जब चुनाव होते हैं। तब वह कहते हैं कि सिंगरौली को सिंगापुर बना दूंगा। भले ही सरकार का पूरा खजाना लुटाना पड़े। उन्हों ने कहा कि मुख्यमंत्री आजकल नये मोड में हैं। अधिकारियों के लिए गाड़ दूंगा, उल्टा लटका दूंगा, तान दूंगा, किसी को नहीं छोड़ूंगा, जैसी गुण्डों वाली भाषाओं का उपयोग कर रहे हैं। अजय सिंह ने कहा कि चार दिनों में 6 एसपी बदल दिये गये। इस नौटंकी से कुछ होने वाला नहीं है। पहले अपना रवैया बदलो, अधिकारी अपने आप ठीक हो जाएंगे। धमकाने से कुछ नहीं होगा।

Full View Full View Full View

यह भी पढ़े : जिले से बाहर जाने वाली बच्चियों का रिकॉर्ड रखने का सिस्टम बनाएं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश

केंद्र सरकार लगाया आरोप

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के भाषण से ऐसा लगता है कि वे गांधी जी से पहले पैदा हुए हैं। वे कहते हैं कि 70 साल में कुछ नहीं हुआ। उनका बस चले तो कहेंगे कि भाखरानंगल और हीरा कुंड बांध हमने बनवाए हैं। बड़ी-बड़ी नवरत्न कंपनियां हमारी देन हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार धीरे-धीरे सभी वर्गो को खत्म कर रही है। पहले उद्योग पतियों को निपटाया फिर नोटबंदी करके माता-बहनों की जमा पूंजी खत्म करवा दी। बेरोजगारों को ठगा और बेरोजगारी चरम पर पहुंचा दी। अजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने ऐसा कृषि कानून बना दिया है कि किसान को समर्थन मूल्य न मिले। उनकी जमीन उद्योगपति ले ले। यह कानून कोई साधारण कानून नहीं है। किसान केवल कागजों में जमीन के मालिक होंगे। कब्जा उद्योगपति का रहेगा।

यह भी पढ़े :मप्र में लागू हुआ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2020, मुख्यमंत्री ने कहा नये युग का प्रारंभ

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook WhatsApp Instagram Twitter Telegram | Google News

Similar News