LOCKDOWN: 10वीं-12वीं की क्लासेज दूरदर्शन पर हुई चालू, पढ़िए पूरी खबर

LOCKDOWN: 10वीं-12वीं की क्लासेज दूरदर्शन पर हुई चालू, पढ़िए पूरी खबरलखनऊ. लॉकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश समेत पूरा देश तीन मई तक LOCKDOWN है।

Update: 2021-02-16 06:21 GMT

LOCKDOWN: 10वीं-12वीं की क्लासेज दूरदर्शन पर हुई चालू, पढ़िए पूरी खबर

लखनऊ. लॉकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश समेत पूरा देश तीन मई तक LOCKDOWN है। शैक्षणिक संस्थान अनिश्चितकाल के लिए बंद हैं। सरकार के निर्देश पर छात्रों की घर से ऑनलाइन क्लासेस चल रही हैं। अधिकांश स्कूल एप, वेबसाइट और सोशल मीडिया के जरिए पढ़ाई करा रहे हैं। यूपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए आज से दूरदर्शन चैनल पर कक्षाएं संचालित हो रही हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से चयनित विषय विशेषज्ञ हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को पढ़ाएंगे।

Coronavirus In Rewa: 38 की जांच, 2 पॉजिटिव, 28 नेगेटिव, 8 की रिपोर्ट का इंतज़ार, एक बार फिर होगी सभी की जांच

10वीं और 12वीं के छात्रों का कोर्स न पिछड़े इसलिए दूरदर्शन के स्वयं प्रभा चैनल पर 29 अप्रैल से क्लासेज शुरू हो गई हैं। रोजाना क्लासेज का प्रसारण सुबह 10 बजे से शुरू होकर 12 बजे तक होगा। 10 बजे से 11 बजे तक 30-30 मिनट की दो क्लास हाईस्कूल की और 11 बजे से 12 बजे तक 30-30 मिनट की दो इंटरमीडिएड की क्लास चलेंगी। शाम को यही क्लास फिर से रिपीट होंगी।

REWA में 2 CORONA पॉजिटिव सहित MP में 24 घंटे में बढे इतने मरीज, पढ़िए

27 अप्रैल से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि (एकेटीयू) के स्टूडियो में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से चयनित विषय विशेषज्ञों के लेक्चर (एपीसोड) रिकार्डिंग हो रही थी। डीआइओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि एकेटीयू के स्टूडियो में पहले दिन तीन शिक्षकों के सात लेक्चर रिकॉर्ड किए गये।

शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्यक्रम नहीं घटेंगे

डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्यक्रम कम करना उचित नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर लॉकडाउन के चलते परिस्थितियों के मुताबिक इसे सीमित करने पर विचार किया जा सकता है। वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिए केद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने डिप्टी सीएम को पाठ्यक्रम सीमित करने का सुझाव दिया था। डिप्टी सीएम ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एनसीईआरटी पाठ्यक्रम अपनाया है। ऐसे में एनसीईआरटी यदि 80 फीसदी पाठ्यक्रम स्वीकार करने का निर्णय लेता है तो उस पर विचार करेंगे।

4 मई से जांची जाएंगी यूपी बोर्ड की कापियां

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन चार मई से शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांची जाएंगी। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का काम प्रभावित है।

Similar News