पत्नी लॉकडाउन में हो गई गर्भवती, पालतू बिल्ली को पति ने ठहराया जिम्मेदार

पत्नी लॉकडाउन में हो गई गर्भवती, पालतू बिल्ली को पति ने ठहराया जिम्मेदार आजकल इंटरनेट पालतू जानवरों की शरारतें भरी वीडियो से लबालब है। वैसे

Update: 2021-02-16 06:26 GMT

पत्नी लॉकडाउन में हो गई गर्भवती, पालतू बिल्ली को पति ने ठहराया जिम्मेदार

आजकल इंटरनेट पालतू जानवरों की शरारतें भरी वीडियो से लबालब है। वैसे तो बिल्ली जैसे पालतू जानवर लोगों के लिए स्ट्रेस बस्टर का काम करते हैं। लेकिन कई बार पालतू जानवर उनके लिए बड़ी परेशानी का सबब बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें एक बिल्ली ने एक कपल के लिए परेशानी खड़ी कर दी। एक शख्स ने पत्नी के गर्भवती होने के लिए बिल्ली को दोषी ठहराया है। क्योंकि बिल्ली ने उसके सारे कंडोम में छेद कर दिए थे। जिसके चलते उसकी पत्नी प्रेगनेंट हो गई।

इस शख्स ने Reddit पर अपनी ये विचित्र कहानी पोस्ट की है। जिसमें उसने बताया कि, कोरोना महामारी के खत्म होने तक मैंने और मेरी पत्नी ने बच्चे पैदा नहीं करने का फैसला किया था। हम पहले से ही एक बच्चे के माता-पिता हैं और मेरी पत्नी प्रीक्लेम्पसिया के कारण तनावपूर्ण गर्भावस्था से उबर रही थी। मैंने एक बिल्ली पाल रखी है। जो घर के दराज और अलमारियों को खोलती रहती है। वह घर में हर ओर घुसी रहती है।

आखिर क्यों उर्वशी रौतेला का नंबर ब्लॉक कर दिया था ऋषभ पंत ने? जानिए असली वजह

कंडोम यूज करने के बाद भी पत्नी फिर से गर्भवती हो गई शख्स ने लिखा कि, हमने बर्थ कंट्रोल के लिए कंडोम यूज करने का फैसला किया, क्योंकि मेरे पत्नी पिल्स खाने के कारण बीमार पड़ जाती है। अजीब यह हुई कि, कंडोम यूज करने के बाद भी मेरी पत्नी फिर से गर्भवती हो गई। जब शख्स ने इस पर ध्यान दिया तो पता चला कि इसमें बिल्ली की भूमिका है। दरअसल उसने अपने क्यू-टिप्स बाथरूम के दराज में रखे हुए थे। जहां से लेकर उसने यूज किया था।

क्यू-टिप्स के बॉक्स पर बिल्ली का हमला शख्स ने बताया कि एक दिन बिल्ली ने दराज में रखे क्यू-टिप्स के बॉक्स को जमीन पर फैल दिया था, जिसमें से कुछ उसने खराब कर दिए थे। खराब हुई क्यू-टिप्स को उसने फेंक दिया। जो पैकेट बंद थे उन्हें बिना चैक किए वापस दराज में रख दिए। बचे हुए कंडोम को सही समझ कर उसने यूज कर लिए। जिसके बाद कुछ हफ्तों बाद उसकी पत्नी में गर्भवती होने के लक्षण दिखने लगे। जब महिला ने प्रेगनेंसी टेस्ट किया तो पता चला कि, वह गर्भवती है। कुछ समय के लिए, दंपति गर्भावस्था के बारे में हैरान रह गए।

पति ने सुलझाई गुत्थी इसके बाद उन्होंने गुत्थी सुलझाई तो पता चला कि, इसके पीछे उनकी पालतू बिल्ली का हाथ है। शख्स ने लिखा कि, मैंने दराज में जाकर रखे हुए कंडोम को चैक किया तो देखा कि कंडोम में बिल्ली के दातों के निशान हैं। उसने कंडोम को पंचर कर दिया था। खैर दंपति अब ना चाहते हुए दूसरे नए मेहमान के स्वागत की तैयारी कर रहा है।

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी

जुड़ें:  FacebookTwitterWhatsAppTelegramGoogle NewsInstagram

Similar News