पेट में कीड़े हो या कब्ज, यह फल है कई रोगों की एक दवा, बस दिन में ऐसे करें सेवन

पेट में कीड़े एवं कब्ज जैसी समस्याओं से आज कई लोग परेशान हैं। पेट में इस तरह की समस्या होने से यह कई तरह की अन्य बीमारियों

Update: 2021-02-16 06:37 GMT

पेट में कीड़े हो या कब्ज, यह फल है कई रोगों की एक दवा, बस दिन में ऐसे करें सेवन

पेट में कीड़े एवं कब्ज जैसी समस्याओं से आज कई लोग परेशान हैं। पेट में इस तरह की समस्या होने से यह कई तरह की अन्य बीमारियों को जन्म देता हैं। कई लोग इसे नाॅर्मल मानकर इसे इग्नोर करना शुरू कर देते हैं। जिससे इंसान को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। पेट में कीड़े एवं कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए बस नियमित इस फल का सेवन करें।

कुछ ही दिन आप पाएंगे कि आप इस तरह की समस्या से बिल्कुल मुक्त हो चुके हैं। हम आपको बता दें कि इस फिल्म को नियमित सेवन करने से कई तरह के रोगों से बचा जा सकता है। यह फल बड़ी आसानी से बाजार में उपलब्ध है। यह फल सेव हैं। सेव को लेकर इग्लिश में कहा भी जाता है कि ‘एन एप्पल ए डे, कीप्स द डाॅक्टर अवे। यानी साफ है कि हर दिन अगर एक सेव का सेवन करेंगे तो आप डाॅक्टर से आप दूर रहेंगे। तो चलिए जानते है एप्पल का सेवन हमें किन-किन रोगों से मुक्त रखता है।

पेट में कीड़े

सेव का सेवन हर लिहाज से बेहद ही स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। कहा जाता है कि नियमित दो सेव खाने से पेट के कीड़े मर जाते है और यह शौच के रास्ते बाहर निकल जाते हैं। इसलिए अगर कोई पेट में कीड़े से परेशान है तो उसे नियमित दो सेव या एक गिलास सेव का रस पीना चाहिए।

रोजाना घट रहा पारा, दीवाली तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पढ़िए पूरी खबर…

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज जैसी समस्या से परेशान है तो नियमित दो सेव खाली पेट चबाचबा कर सेवन करें। इससे कब्ज की प्राॅब्लम दूर होगी एवं पाचन शक्ति भी आपकी मजबूत होगी। भूख भी लगेगी। जिससे आप खुद उर्जावान महसूस करेंगे।

इन रोगों में लाभकारी

सेव वैसे हमारे शरीर कई तरह से लाभ पहुंचाता हैं। इसलिए जरूरी है कि इसे नियमित अपने खाने में शाामिल करे। सेव में कैल्शियम, फाइबर सहित कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका नियमित सेवन करने इंसान सेहतमंद होता है और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जानकारों की माने तो सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, भूलने की बीमारी के लिए यह फल काफी लाभकारी हैं। इसलिए इन तरह की समस्याओं से परेशान लोगों को दो ताजे मीठे सेव का सेवन जरूर करना चाहिए।

नोट- यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए हैं। किसी भी घरेलू नुस्खों का उपयोग करने से पहले चिकित्सकीय परामर्श जरूर लें।

झड़ते एवं सफेद होते बालों को रोकने में रामबाण है करी पत्ता, जानिए इसके उपयोग की विधि

Similar News