पेट के गैस से है परेशान तो आजमाएं यह घरेलू नुस्खा, जल्द मिलेगा आराम

पेट में गैस (Gas) होना आजकल के परिवेश में आम बात हैं। इस रोग से ज्यादातर लोग पीड़ित हैं। आए दिन वह इस तरह की समस्या से परेशान रहते हैं। यह गैस कभी-कभार

Update: 2021-02-16 06:34 GMT

पेट के गैस से है परेशान तो आजमाएं यह घरेलू नुस्खा, जल्द मिलेगा आराम

पेट में गैस (Gas) होना आजकल के परिवेश में आम बात हैं। इस रोग से ज्यादातर लोग पीड़ित हैं। आए दिन वह इस तरह की समस्या से परेशान रहते हैं। यह गैस कभी-कभार इतना परेशान कर देता है कि यह सीने तक पहुंच जाता हैं।

यह गैस (Gas) इतना भयावह होता है कि कभी-कभी इसके कारण इंसान को उल्टियां तक होने तक लगती हैं। यह सीने में जलन पैदा करता हैं। पेट की गैस से निजात पाने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिसके उपयोग से आप इस बीमारी से जल्द आराम पा सकते हैं।

शक्की मिजाज की होती है S नाम की लड़कियां, कही आप भी तो नहीं…

यह आजमाएं नुस्खा

अगर आप पेट के गैस (Gas) से परेशान है तो आप बेकिंग सोड़ा एवं नीबू का रस एकसाथ मिलाकर पीए। यह प्रक्रिया आप खाली पेट करें। एक चम्मच बेकिंग सोड़ा एवं नीबू का रस मिलाकर पिए। इससे आपको पेट गैस से छुटकारा मिलेगा।

हींग

हींग का उपयोग कई तरह से किया जाता हैं। हींग खाने का जहां स्वाद बढ़ाता है तो वहीं कुछ लोग इसे सुगंधित के रूप में भी उपयोग करते हैं। लेकिन यह पेट गैस के लिए भी काफी फायदेमंद है। पेट गैस से जल्द आराम पाने के लिए एक गिलास गर्म पानी में हींग डालकर पीने से गैस की समस्या से निजात मिलती हैं। ऐसा दिन में दो से तीन बार करने से धीरे-धीरे यह रोग हमेशा के लिए दूर हो जाता है।

काली मिर्च

जानकारों की माने पेट गैस के लिए काली मिर्च भी काफी लाभकारी हैं। पेट गैस की समस्या से पीड़ित व्यक्ति काली मिर्च का सेवन करें। इससे पेट के गैस से निजात मिलेगी। पेट में गैस होने पर दूध में काली मिर्च मिलाकर पीने से इसमें जल्द लाभ होता है।

अदरक

अदरक पेट गैस के लिए काफी लाभकारी हैं। जानकारों की माने तो अदरक को देशी घी में पका लें। फिर से ठण्डा कर लें। ठण्डा होने के बाद इसमें काला नमक मिलकर सेवन करने से पेट की गैस से छुटकारा मिलता है।

पुदीना

पैट गैस में पुदीना रामबाण की तरह कार्य करता है। जानकारों की माने तो एक गिलास पानी में आधा चम्मच पुदीने का रस मिलाकर पीने से पेट गैस की समस्या से हमेशा निजात मिलती हैं। पेट गैस से राहत पाने के लिए पुदीने की चाय का भी सेवन काफी लाभकारी माना गया है।

हल्दी

पेट गैस के लिए हल्दी भी काफी करगर मानी गई है। पेट गैस की समस्या होने पर हल्दी को पानी में मिलाकर पीए एवं उसके बाद दही का सेवन करें। ऐसा करने से पेट गैस में आराम मिलता है। बता दें कि यह जानकारी मीडिया रिपोर्टस पर आधारित हैं। इन सभी नुस्खों का प्रयोग करने से पहले जानकारों से उचित सलाह जरूर लेवे।

रानी मुखर्जी को डेढ़ फुटिया बुलाते थे बाॅवी देओल, वजह जान रह जाएंगे हैरान

स्वाद ही नहीं बल्कि इन बड़े रोगों को दूर भगाने में बेहद ही उपयोगी है धनिया पत्ती

Similar News