5 हजार से ज्यादा बेरोजगारों को रोजगार देने जा रही SHIVRAJ सरकार..: REWA RIYASAT NEWS

5 हजार से ज्यादा बेरोजगारों को रोजगार देने जा रही SHIVRAJ सरकार..: REWA RIYASAT NEWS मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा

Update: 2021-02-16 06:47 GMT

5 हजार से ज्यादा बेरोजगारों को रोजगार देने जा रही SHIVRAJ सरकार..: REWA RIYASAT NEWS

REWA RIYASAT NEWS: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा उद्देश्य आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण करना हैं। मुझे प्रसन्नता है कि एसीसी के लगभग 2 हजार करोड़ की लागत के प्लांट का आज भूमि-पूजन हो रहा है। मार्च 2022 तक यह प्रोजेक्‍ट पूरा हो जायेगा।  मुख्यमंत्री चौहान (CM SHIVRAJ SINGH CHAUHAN) ने आज कटनी (KATNI) जिले के कैमोर के ग्राम अमेहटा में एसीसी लिमिटेड की नवीन इकाई का भूमि-पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार तेज गति से विकास कर रही है। उद्योगों से रोजगार मिलेगा। खेती भी रोजगार सृजित करती है। कटनी जिला माईनिंग की खान है। इस प्लांट से लगभग 5 हजार लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा, जिसमें 75 प्रतिशत स्थानीय युवा होंगे।

विंध्य की अनोखी एवं इकलौती कला, जो विश्व को आश्चर्यचकित कर रही..: REWA RIYASAT NEWS

गाँव में खोला जाये आईटीआई

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रस्ताव दिया कि कार्पोरेट सोशल रिस्पांसेबिलिटी के तहत सरकार और एसीसी मिलकर गाँव में आईटीआई खोले। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपना कौशल विकास करें। सरकार उद्योगों के लिये स्किल्ड मेन पॉवर उपलब्ध करायेगी। इस क्षेत्र में माइनिंग की विशेष संभावनाएँ हैं। यहाँ माइनिंग एवं प्रोसेसिंग के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाये जा सकते हैं।

आर्थिक दशा बदलेगा यह प्लांट

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एसीसी का यह प्लांट इस क्षेत्र की आर्थिक दशा बदल देगा। यह पर्यावरण फ्रेंडली है तथा इसमें अंडरग्राउंड वॉटर का प्रयोग नहीं होगा। साथ ही 33 प्रतिशत क्षेत्र ग्रीन बेल्ट रहेगा।

मध्यप्रदेश में निवेशकों को सुविधाएँ

सासंद श्री वी.डी. शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार निवेशकों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ दे रही हैं। मध्यप्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। एसीसी ने यहाँ लगभग 2 हजार करोड़ रूपये की लागत से प्लांट लगाकर बड़ा कार्य किया है। साथ ही अपना सामाजिक उत्तरदायित्व भी निभाया है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।

Chhatarpur News : 7 माह में 6 बार बेची गई युवती , प्रताड़ना से तंग आकर की आत्महत्या

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Similar News