Katni News : थाना परिसर में सजा मंडप, पुलिस ने करवाया विवाह

मध्य प्रदेश की कटनी पुलिस ने दो प्रेमिओं की शादी थाना परिसर में कराया। जिसकी वाह वहीं पूरे प्रदेश में हो रही है।

Update: 2021-08-23 09:44 GMT

 Katni / कटनी। जब दो प्यार करने वालों के बीच में परिवार के लोग रोड़ा अटकाने लगे तो मजबूरन पुलिस को सहायक बनना पड़ा। पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका के बीच प्यार देखकर शादी की रस्म थाने में पूरी करवा दी। यह मामला है कटनी जिले के बडवारा का है जहां थाने आई युवती ने पुलिस से कहा कि वह शादी उसीसे करेगी जिससे वह प्यार करती है। वही उसने बताया कि वह जिससे प्यार करती है उससे उसके परिवार वाले शादी नही करना चाह रहे।

विनोद के बिन जीवन की कल्पना नहीं

जानकारी के अनुसार बड़वारा थाना पुलिस के पास पहुंची रेणु चौधरी का कहना था कि वह पन्ना जिले के शाहनगर निवासी विनोद चौधरी से प्यार करती है। वह उसी से शादी करना चाहती है। लेकिन परिजन तैयार नही हो रहे हैं। पहले तो पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन रेणू का कहना था कि विनोद के बिना वह जीवन की कल्पना नही कर सकती।

परिजन भी हुए राजी

पुलिस जहां रेणु को समझा रही थी वहीं उसके परिजनों को भी समझाने का प्रयास किया। परिजनो से बात करने के बाद वह मान गये। इसके बाद शादी थाने में करवाने की बात रेणु द्वारा किया गया। बताया जाता है कि इस मामले की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

पुलिस ने थाने के मंदिर में लगवाए फेरे

जानकारी के अनुसार अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद थाने में बने मंदिर में विवाह सम्पन्न करवाया गया। पंडित और परिजनों के सामने रेणु और विनोद ने सात फेरे लेकर शादी के अटूट बंधन में बंध गये। शादी में बड़वारा विधायक विजय राघवेन्द्र सिंह भी पहुंचे थे।

Tags:    

Similar News