KATNI में हुई भारी बारिश, ओले भी गिरे, किसानो की फसल तबाह..

KATNI में हुई भारी बारिश, ओले भी गिरे, किसानो की फसल तबाह..MP :KATNI में बुधवार दोपहर बाद शहर सहित विभिन्ना स्थानों पर गरज-चमक

Update: 2021-02-16 06:19 GMT

KATNI में हुई भारी बारिश, ओले भी गिरे, किसानो की फसल तबाह..

MP :KATNI में बुधवार दोपहर बाद शहर सहित विभिन्ना स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई। दोपहर करीब तीन बजे से शुरु हुई यह बारिश करीब 20 मिनिट हुई। इस दौरान तेज हवाएं भी चली। कुछ स्थानों पर बारिश के दौरान ओले गिरने की भी खबर है।

CORONAVIRUS के बीच MP के इन शहरो में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नुकसान पहुंचने की आशंका

इस बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। जिले में बारिश व ओले के साथ फिर मौसम खराब हो जाने से किसानों में चिंता देखी जा रही है।

पहले से ही किसान परेशान

किसानों ने बताया कि इस बारिश से उनकी कटी हुई फसल को नुकसान पहुंच रहा है। किसानों ने बताया कि लॉकडाउन के चलते पहले से ही किसान हार्वेस्टर की कमी सहित अन्य परेशानियों से जूझ रहे हैं लेकिन अब प्रकृति के कारण भी किसानों को परेशानी उठाना पड़ रही है।

पकी हुई फसल ही उनके घर नहीं पहुंच पाएगी

किसानों ने बताया कि यदि इस तरह बारिश हुई तो उनकी पकी हुई फसल ही उनके घर नहीं पहुंच पाएगी। किसानों ने बताया लॉकडाउन के कारण विगत दिवस हार्वेस्टरों में डीजल की आपूर्ति नहीं हो पाई।

कीटनाशक सहित अन्य सामग्री की कमी से सब्जी की खेती पर भी असर

किसानों के अनुसार इससे उनकी फसल को नुकसान पहुंचा है। वहीं दुकानें बंद होने से कीटनाशक सहित अन्य सामग्री की कमी से सब्जी की खेती पर भी असर देखा जा रहा है।

Similar News