KATNI में CORONA की दस्तक, लापरवाही से मिला पहला पॉजिटिव केस

KATNI में CORONA की दस्तक, लापरवाही से मिला पहला पॉजिटिव केसउज्जैन, इंदौर, भोपाल और प्रदेश के कई जिलों के बाद अब कटनी(Katni) में भी कोरोना

Update: 2021-02-16 06:21 GMT

KATNI में CORONA की दस्तक, लापरवाही से मिला पहला पॉजिटिव केस

उज्जैन, इंदौर, भोपाल और प्रदेश के कई जिलों के बाद अब कटनी(Katni) में भी कोरोना वायरस(Covid-19) आ धमका है। मध्य प्रदेश के तमाम जिलों के बाद अब कटनी में भी कोरोना वायरस ने अपनी दस्तक दे दी है। यहां कोरोना वायरस का पहला संक्रमित मरीज एक अस्पताल में मिला है। लोगों की माने तो संक्रमित महिला तकरीबन 3 दिनों से एक अस्पताल में भर्ती थी।

Beard Look या Clean Shaven? कैसे मर्दों को पसंद करती हैं लडकियां, जानिए…

महिला सिहोरा (Sihora) के नज़दीक किसी गांव से आई थी और यहां खून (blood) की कमी के कारण उसको भर्ती किया गया था। उसका नाम सीता सिंह बताया जा रहा है। और उसकी उम्र 42 वर्ष है। 3 दिन तक भर्ती रखते के बावजूद अस्पताल कर्मचारियों ने उस महिला का कोरोना टेस्ट (Corona Test) नहीं करवाया था और हालत न सुधारने के बावजूद उसको वही भर्ती रखा गया था। बताया जा रहा है कि महिला को शरीर में खून की कमी थी इसके बाद उसे खून चढ़ाया जा रहा था इसी के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

मजदूरो और छात्रों को लॉकडाउन में मिलेगी बड़ी राहत, गाइडलाइन जारी

बहरहाल देखना यह होगा की कौन-कौन से लोग या स्वास्थ्य कर्मी उस महिला के कांटेक्ट में आए थे और अगर कांटेक्ट में आए थे तो उन्होंने सारे नियमों का पालन किया था या नहीं पुलिस अगर नियमों का पालन नहीं किया गया होगा तो हो सकता है संतों की संख्या और बढ़ाई जाए।

महिला के पॉजिटिव पाए जाने के बाद डॉक्टर अभिषेक शर्मा सहित जिस भी स्टाफ ने इस महिला का इलाज किया था सभी को क्वारंटाइन किया जा रहा है। कटनी में कोरोना का पहला केस मिलने मके बाद से हीं अस्पताल प्रशासन पर लोग सवाल उठाने लगे हैं लोगो का कहना है कि इतने दिनों तक ठीक न होने के बाद भी उसे अस्पताल में रखा गया जबकि अब तक उसे जिला अस्पताल रेफ़र कर देना चाहिए था।

Similar News