युवकों ने दरोगा की बेटी से छेड़छाड़ की तो करंट की भांति दौड़ी पुलिस, पहुंचाया थाने

जबलपुर। युवकों द्वारा दरोगा की बेटी से छेड़छाड़ करना उस समय महंगा पड़ गया जब पुलिस ने चंद घंटों के भीतर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। ज

Update: 2021-02-16 06:42 GMT

युवकों ने दरोगा की बेटी से छेड़छाड़ की तो करंट की भांति दौड़ी पुलिस, पहुंचाया थाने

जबलपुर। युवकों द्वारा दरोगा की बेटी से छेड़छाड़ करना उस समय महंगा पड़ गया जब पुलिस ने चंद घंटों के भीतर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। जानकारी अनुसार जबलपुर के हनुमानताल खेरमाई मंदिर के समीप पांच की संख्या में युवकों ने लड़की पर कुछ फब्तियां कसी। इस बात की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो करंट की तरह पुलिस दौड़ी और चंद मिनट में पांचों युवकों को उठा लिया।

यह भी पढ़े : मध्यप्रदेश सियासत : पूर्व मंत्री का बड़ा कटाक्ष, कहां महाकौशल और रीवा उड़ नही सकते महज फड़फड़ा सकते है…

बताया गया है कि युवकों पर कई संगीन अपराध के मामले थाने में पहले से दर्ज हैं। आम जनों ने पुलिस की तत्परता की प्रशंसा की है। जाहिर है कि पुलिस आम लोगों के मामले में हीला-हवाली करती है जिसके कारण लोग अनायास घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस एक्टिव नहीं होती और अपराध घटित हो जाते हैं।

Full View Full View Full View


आम लोगों के मामले में ऐसी ही तत्परता दिखाए पुलिस

दरोगा की बेटी से हुई छेड़छाड़ पर जिस तरह से पुलिस ने तत्परता दिखाई और करंट की भांति दौड़ी। जिसका परिणाम रहा कि छेड़छाड़ करने वाले युवकों को घर पहुंचते ही पकड़ लिया गया और युवक कुछ समझ नहीं पाये। इस पर आम लोगों ने कहा कि यदि पुलिस आम लोगों के मामले में भी इसी तरह की तत्परता दिखाये तो अपराध के मामले में परिणाम कुछ और ही होगा। जहां पुलिस का बदमाशों में भय होगा तो वहीं अपराध में कमी आएगी।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: 

Facebook WhatsApp Instagram Twitter | Telegram | Google News

Similar News