4.30 करोड़ का आसामी निकाला प्रधान आरक्षक, जबलपुर लोकायुक्त ने छापा मारा तो हो गया बेहोश, ICU में भर्ती

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (jabalpur) में प्रधान आरक्षक निकला करोड़ों का आसामी।

Update: 2021-11-03 08:28 GMT

Jabalpur: आय से अधिक सम्पत्ति मामले में जबलपुर लोकायुक्त (Jabalpur Lokayukta) ने तिलवारा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक के जनकपुरी स्थित घर एवं फार्म हाउस में एक साथ छापामारी करके सम्पत्ति की जानकारी जुटाई है। जानकारी के तहत लोकायुक्त की दो टीमें एसएएफ की सुरक्षा में शास्त्रीनगर और बरगी स्थित फार्म हाउस में पहुंची थीं। दोनों ही स्थानों पर टीम की सर्चिंग में 4.30 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली है। इसमें नकदी रूपये के साथ कृषि भूमि, प्लाट, मकान, वाहन और सोने-चांदी के आभूषण काफी मात्रा में मिला है।

शिकायत के आधार पर हुई जांच

लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने कार्रवाई को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि प्रधान आरक्षक एसएन सिंह (SN Singh) तिलवारा थाने में पदस्थ है। उसके खिलाफ आय से अधिक के संपत्ति की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की बारीकी से की गई जांच के बाद अब सर्चिंग की कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि लोकायुक्त की घर में रेड पड़ने की जानकारी लगते ही प्रधान आरक्षक को अटैक भी आ गया। वह बेहोश होकर गिर गया था। जिसके बाद एक निजी अस्पताल के आईसीयू में उन्हे भर्ती कराया गया है।

33 वर्ष से कर रहे है नौकरी

जिस प्रधान आरक्षक के यहां से करोड़ो की सम्पत्ति उजागर हुई है। वह पुलिस विभाग में 33 वर्षो से नौकरी कर रहा है। प्रधान आरक्षक का एक बेटा ठेकेदार है, जबकि दूसरा बेटा मेडिकल का बिजनेस करता है। लोकायुक्त टीम ये पता लगाने में जुटी हुई है कि जांच में मिली संपत्ति दर्शाए गए आय के मुताबिक है या अधिक है। एसपी संजय साहू के मुताबिक सर्चिंग में 4.30 करोड़ के लगभग संपत्ति पत्नी-बेटों के नाम मिली है।

मिली यह सम्पत्ति

लोकायुक्त की जांच में अब तक प्रधान आरक्षक के घर से सोने के जेवर- 24.50 लाख रुपए, चांदी जेवर- 46 हजार रुपए, 14 वाहन जिनकी वर्तमान कीमत 2 करोड़ 77 लाख 70 हजार रुपए, कृषि भूमि-12 एकड़ जिसकी कीमत 40.14 लाख रुपए, मकान- 40 लाख रुपए एवं फार्महाउस निर्माण- 33 लाख रुपए, घरेलू सामान-23 लाख 8 हजार एवं नगद- 68,000 रुपए की सम्पत्ति सामने आई है।

Tags:    

Similar News