चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, टांगी से गर्दन पर किये कई वार

पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए पति ने उस पर टांगी से हमला कर दिया। गर्दन में हुए कई बार से महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

Update: 2021-08-10 16:27 GMT

जबलपुर। पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए पति ने उस पर टांगी से हमला कर दिया। गर्दन में हुए कई बार से महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आरोपी टांगी के साथ कटंगी थाना पहुंचा और अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत मे ंतो ले लिया लेकिन इस विभत्स घटना से वह भी दहल गई। आरोपी को लेकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची लेकिन वहां का चारों ओर खून देखकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गये।

कटंगी के बोरिया गांव की है घटना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार दोपहर कटंगी थाना के बोरिया गांव की है। पत्नी आरती झारिया उम्र 25 वर्ष की हत्या करने के बाद आरोपी उमेश झारिया उम्र 28 वर्ष थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को घटना की जानकारी देते बताया कि वह अपने पत्नी का हत्यारा है। उमेश के मुह से हत्या करने की बात सुनते ही पुलिस आर्श्चय चकित रह गई।

आरोपी के साथ पुलिस पहुंची घटना स्थल

आरोपी को हिरासत में लेते हुए पुलिस उसके साथ घटना स्थल पर पहुंची। वहां लोगो की भारी भीड़ जमा थी। पुलिस को आया देख लोगों ने भी बताया कि उमेश ने अपने पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस ने हत्या का मामला पंजीबद्ध करते हुए शव अपने कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया। आरोपी को थाने ले आई।

पत्नी के चरित्र पर करता था संदेह

जानकारी के अनुसार उमेश का विवाह आरती से 7 वर्ष पहले हुआ था। उसके एक बेटा है जो घटना के समय बाहर खेल रहा था। उमेंश को शंका थी कि आरती का किसी गैर मर्द से नाजायज सम्बंध हैं। इसी बात को लेकर दोनो में अक्सर विवाद हुआ करता था। आखिर चरित्र संदेह ने पत्नी की जान ले ली।

Tags:    

Similar News