MP News Live : इंदौर के चंदन नगर में पुलिस पर पथराव, 5 गिरफ्तार

MP News Live : इंदौर के चंदन नगर में पुलिस पर पथराव, 5 गिरफ्तारMP News Live : इंदौर के चंदन नगर में पुलिस पर पथराव के मामले में 5 लोगों को गि

Update: 2021-02-16 06:19 GMT

MP News Live : इंदौर के चंदन नगर में पुलिस पर पथराव, 5 गिरफ्तार

MP News Live : इंदौर के चंदन नगर में पुलिस पर पथराव के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार सुबह एक और व्यक्ति की मौत की जानकारी सामने आई है। इंदौर मेडिकल कॉलेज डीन ने इसकी पुष्टि की है, इसको मिलाकर इंदौर में अब तक 16 मौत हो चुकी है।

उज्जैन में आज सुबह दो और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ग्वालियर में आज से टोटल लॉकडाउन शुरू किया गया है। उधर होशंगाबाद में मुख्यालय में निवास नहीं करने वाले 2 तहसीलदारों को नोटिस दिया गया है। मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें पढ़िए यहां…

इंदौर के चंदन नगर में पुलिसकर्मियों पर पथराव, 5 गिरफ्तार

इंदौर के चंदन नगर इलाके में मंगलवार शाम दो पुलिस‍कर्मियों पर पथराव की घटना सामने आई है। इसको लेकर 6 आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है, जिसमें से 5 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक दो पुलिसकर्मी इलाके में लॉकडाउन के दौरान गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक वैन देखी जिसमें कई लोग बैठे हुए थे। जब उनसे पूछताछ की गई तो पुलिसकर्मियों से विवाद करने लगे और फिर पथराव शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई।

इन 3 ट्रेनों की बुकिंग 30 अप्रैल तक रुकी, IRCTC ने लिया फैसला, पढ़िए

Similar News