इंदौर में 328 पहुंचा कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा, आज 22 मिलें, अब तक 33 की मौत

इंदौर. मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, यहाँ आंकड़ा 328 पहुँच चुका है. आज सोम

Update: 2021-02-16 06:19 GMT

इंदौर. मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, यहाँ आंकड़ा 328 पहुँच चुका है. आज सोमवार को 22 नए पॉजिटिव मरीज मिलें हैं. साथ ही एक 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत की पुष्टि भी हुई है. इंदौर में कोरोना से अब तक 33 लोगों की जान जा चुकी है. रविवार को 8 संक्रमित मिलें थे तब संख्या 306 हुई थी. जबकि 2 लोगों की मौत हो गई थी. 

रविवार को जिनकी मौत हुई थी, उनमें मोती तबेला निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग और सोमनाथ की चाल निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। शनिवार को इन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, लेकिन इससे पहले ही इनकी मृत्यु हो चुकी थी।

मोदी के PM Cares Fund पर सवाल, कैसे अलग है नेहरू के PMNRF से

CMO प्रवीण जड़िया के अनुसार 12 अप्रैल रविवार रात जांचे गए सैंपल में 22 लोग पाॅजिटिव पाए गए हैं। अब तक कुल 35 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जड़िया ने बताया की हम कंटेनमेंट क्षेत्र में सर्वेक्षण कार्य करवा रहे हैं। रविवार तक 16 हजार से ज्यादा सर्वे हो चुके हैं। आशा, आंगनबाड़ी और टीचर्स की टीम ने सर्वे के दौरान ढाई सौ से ज्यादा मरीज खोजे हैं। डॉक्टरों द्वारा चेक करने पर 27 लोग सामान्य पाए गए थे, जिन्हें मौके पर ही दवा दी गई।

[caption id="attachment_41328" data-align="alignnone" data-width="800"] Source: Social Media[/caption]

बीमा अस्पताल अधिग्रहीत, चोइथराम रेड और येलो जोन में

सीएमओ प्रवीण के अनुसार 1142 सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ सकता है। इसके लिए हमने अस्पताल में बेडों की संख्या बढ़ा ली है। इसी कड़ी में 300 बेड वाले बीमा अस्पताल को अधिग्रहित किया गया है। चोइथराम को भी रेड और येलो जोन में रखा गया है। जो लोग 14 दिन से क्वॉरैंटाइन हाउस में रह रहे हैं, उन्हें भी डिस्चार्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Similar News