वर्ल्ड किडनी डे आज : किडनी शरीर का प्रमुख अंग, ऐसे करें देखरेख अन्यथा पछताना पड़ सकता....

हमारे शरीर में किडनी एक प्रमुख अंगों में से एक है। यह हमारे शरीर में दौड़ने वाले रक्त को शुद्ध करने का काम करता है। जिससे हमारा हार्ट और अधिक स्वस्थ रहता हैं। शरीर में दौडने वाले रक्त में कई तरह के विषक्त तत्व मिल जाते हैं जिसे साफ करने का काम किडनी का होता है।

Update: 2021-03-11 07:44 GMT

हमारे शरीर में किडनी एक प्रमुख अंगों में से एक है। यह हमारे शरीर में दौड़ने वाले रक्त को शुद्ध करने का काम करता है। जिससे हमारा हार्ट और अधिक स्वस्थ रहता हैं। शरीर में दौडने वाले रक्त में कई तरह के विषक्त तत्व मिल जाते हैं जिसे साफ करने का काम किडनी का होता है।

अगर किडनी काम करना बंद कर दे या फिर इसमें कोई विकृति आ जाये तो हमारे शरीर को चलाना मुश्किल हो जायेगा। ऐसे में इस महत्वपूर्ण अंग की देखरेख करना हमारा कर्तव्य बन जाता है। किडनी की देखरेख बहुत सहज और सरल है।
 
बताया गया है कि किडनी की देखरेख करना बहुत ही आसान है। हम अपने खनापान को नियंत्रित कर भी किडनी को स्वस्थ रख सकते हैं। इसके लिए सबसे आवश्यक है कि हम भोजन में कुछ ऐसे पदार्थाें का सेवन करें जिनमें पोटैशियम की मात्रा कम हो।

फलों का सेवन लाभप्रद होता है। हमें अमरूद, नाशपाती, सेब, पपीता आदि फलों के सेवन से एंटी इफलेमेटरी कंपाउंड से भरपूर होता है। जो किडनी को स्वस्थ्य रखने में अत्याधिक सहायक होता है। 

शरीर का बढ़ा हुआ वजन भी किडनी को प्रभावित करता है। इसलिए आवश्यक है कि हम अपने शरीर के वजन को कम रखकर भी किडनी रोग से बच सकते हैं। इसके लिए आवश्यक है कि हम ज्यादा तले हुए खाद्य पदार्थो का सेवन नही करना चाहिए। वही अपने आहार में फूलगोभी, ब्लूबेरी, साबुत अनाज आदि शामिल करें। 

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सबसे सरल और आवश्यक है कि हमें पार्याप्त पानी का सेवन करना चाहिए। पानी हमारे शरीर का प्रमुख तत्वों में से एक है। कहा जाता है कि पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करने से किडनी शरीर के विषाक्त पदार्थ पेशाब के जरिये बाहर निकल जाते हैं। 

वही कहा गया है कि हमें दर्द निवारक दवाओं का ज्यादा सेवन नही करना चाहिए। इससे किडनी में कई तरह की विकृति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में आवश्यक है कि दवा लेंने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेना चाहिए।
 

Similar News