Best Food For Winter: सर्दियों में इम्यूनिटी को करें मजबूत, ये खाना है बेहद लाभदायक

Best Food For Winter: सर्दियों में स्वास्थ्य की देखभाल करने आइये जानें क्या खायें

Update: 2021-11-29 06:30 GMT

Winter Health Tips: सर्दी के दिनों में हमें अपने शरीर की बेहतर देखरेख करने की आवश्यकता होती है। इसके लिए आवश्यक है के हम अपने खाने में कुछ ड्राई फूड्स (Dry Fruits) शामिल करें। ड्राई फूड्स का सेवन शरीर को मजबूती प्रदान करने के साथ ही सर्दियों में शरीर के रूखेपन को कम करता है। साथ ही हमारे मस्तिष्क का भी विशेष ख्याल ड्राई फूड्स के माध्यम से होती है। आइए जानें कुछ ऐसे ड्राई फूड के बारे में जिनका सेवन शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण है। साथ ही इनका सेवन कैसे करना है इसकी भी जानकारी दी जाएगी।

बादाम का करें सेवन


आमतौर पर बादाम का सेवन सर्दी के दिनों में शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। सुबह खाली पेट आप भीगे बादाम का सेवन कर सकते हैं। बादाम की तासीर गर्म होती है। बादाम इसमें विटामिन ई मैंगनीज फाइबरन प्रोटीन ओमेगा -3 और ओमेगा -6 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं। इसलिए सर्दी के दिनों में बादाम का सेवन हितकर माना गया है।

घी या दूध से बनी चीज


दूध शरीर के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसी तरह शरीर को गर्म रखने में घी भी बहुत उपयोगी है। हमे घी और आटे का हलुआ, ली से तैयार लड्डू । जिसमं कई तरह के ड्राई फूड्स भी मिलाया जा सकता है। साथ ही सुबह दूध के साथ आप इसका सेवन करते हैं, तो आपके शरीर को तुरंत गर्मी और उर्जा मिलती है।

एक अकेला दूध ऐसा पेय पदार्थ है जिसमें संपूर्ण पोषक तत्व मौजूद हैं। सर्दी के दिनों में दूध का सेवन शरीर के लाभप्रद माना गया है। दूध में केशर मिलाकर पीने से काफी लाभ मिलता है। वसे भी केशर गर्म होता है।

सर्दी में पंजीरी के लड्डू


सर्दियों में पंजीरी के लड्डू गुड और तिल को मिलाकर बनाया जाता है। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद कर सकता है। आटे और घी से तैयार यह लड्डू शरीर को काफी समय तक गर्म रखता है। साथ ही इसमें लागत भी कम होती है। पहले के समय में इसका भरपूर उपयोग किया जाता है। वही आज भी घर के बडे-बूढे इसे अवश्य पसंद करते हैं और बनवाते है।

दलिया है बेस्ट आप्सन


सर्दी के मौसम तो दलिया का सेवन काफी कारगर माना ही गया है। साथ ही दूसरे मौसम में भी सुबह दलिया का सेवन कई तहर से हमारे शरीर के लिए उपयोगी है। इसमें कैलोरी काफी कम होती है। वहीं यह फाइबर से भरपूर होता है Winter Health Tipsजो लंबे समय तक भूख को कंट्रोल करती है। दलिया का सेवन नाश्ते के रूप में करना सबसे बेस्ट माना गया है।

Tags:    

Similar News