Sweet potato benefits: सर्दियों में सेहत से भरपूर है शकरकंद, डाइजेशन एवं इम्युनिटी को करता है मजबूत

Sweet potato benefits: शकरकंद सेहत और स्वास्थ से होता है भरपूर

Update: 2021-11-27 08:50 GMT

Sweet Potato Health Benefits: आज हर कोई अपनी डाइट को लेकर चितिंत रहता है। खास तौर से सर्दियों के मौसम में बेहद सर्तकता बरती जाती है, लेकिन इस मौसम में शकरकंद (Sweet Potato) का सेवन आपको कई तरह से फायदा पहुंचाता है। शकरकंद में मौजूद पोषक तत्व डाइजेशन से लेकर स्किन हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद हैं। बताते है कि इसके खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और इम्युनिटी भी मजबूत होगी।

विटामिन डी का अच्छा सोर्स

शकरकंद विटामिन डी का अच्छा सोर्स है। इम्यून सिस्टम मजबूत होगा, दरअसल जड़ वाली सब्जियों को आमतौर पर गर्मी पैदा करने वाले गुणों के लिए जाना जाता है और शकरकंद को खाना ऐसे में सबसे ज्यादा फायदेमंद है।

इन्हे भी होगा लाभ

स्किन के लिए भी शकरकंद का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें कैरोटेनॉयड्स की उच्च मात्रा होती है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है। सर्दियों में इसे खाना आपको भरपूर एनर्जी देगा। ये डाइजेशन के लिए अच्छा होता है।

शकरकंद ब्लड प्रेशर के लिए भी फायदे मंद है। अगर आप ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो शकरकंद का सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा। इसमें पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल में रखता है।

ब्रेन होता है मजबूत

शंकरकंद ब्रेन के लिए भी फायदेमंद है। शकरकंद में मौजूद कोलीन मस्तिष्क के विकास के लिए और मैंगनीज याददाश्त में सुधार लाने में आवश्यक है।

इतना ही नही शकरकंद में मौजूद बीटा कैरोटीन स्तन और ओवेरियन कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। इसमें विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है, जो महिलाओं की प्रजनन क्षमता में सुधार करता है।

नोट- यह सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर ले, रीवा रियासत इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News