Momos Recipe: न्यूट्रीशन से भरपूर वेजिटेबल मोमोज़ रेसिपी, जानिए

बच्चों को अपने टिफिन में तरह-तरह का नाश्ता चाहिए ऐसे में आप अपने बच्चे के टिफिन में वेजिटेबल मोमोज दे सकते हैं।

Update: 2022-04-11 06:07 GMT

Momos Recipe: आज के दौर में फास्ट फूड खाने का चलन बढ़ा है लेकिन ज्यादा ऑयली और मसालेदार फास्ट फूड शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। लेकिन स्कूल जाने वाले बच्चों को अपने टिफिन में तरह-तरह का नाश्ता चाहिए ऐसे में आप अपने बच्चे के टिफिन में वेजिटेबल मोमोज दे सकते हैं। आजकल मार्केट में मिलने वाला मोमोज स्वादिष्ट जरूर होता लेकिन उसमें मिलाया जाने वाली सब्जियां और मसाले अच्छी क्वालिटी की नहीं होती हैं, इस कारण से मोमोज खाने से बच्चे बीमार भी हो जाते हैं। आज हम आपको न्यूट्रिशन वाला वेजिटेबल मोमोज घर पर बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। बच्चे इसी बहाने उबली हुई सब्जियां मोमोज में बड़ी आसानी से खा सकते हैं। यह मोमोज न्यूट्रिशंस से भरपूर होगा और खाने में भी स्वादिष्ट है।

वेजिटेबल मोमोज बनाने के लिए सामग्री

न्यूट्रिशन के लिए सब्जियां

पत्तागोभी, गाजर, आप चाहे तो कच्चा पपीता और थोड़ा चुकंदर भी कद्दूकस कर सकते हैं। आपको बता दें कि इन सब्जियों को मोमोज में भरा जाता है और यह सब्जियां न्यूट्रिशन वाली होती है।

मोमोज में भरने के लिए सब्जियां-

इन सब्जियों को कद्दूकस में अच्छे से रेत लेना चाहिए।

● 1 कप कद्दूकस गाजर

● कद्दूकस1 कप पत्तागोभी

आप इसमें कच्चा पपीता और चुकंदर भी कद्दूकस करके थोड़ी मात्रा में डाल सकते हैं।

● दो कप मैदा और आधा कप आटा

● स्वाद अनुसार नमक

● बेकिंग पाउडर

● 1 टेबल स्पून तेल

● 1/2 कप प्याज़

● बारीक कटा हुआ 1 टी स्पून लहसुन

● 1 टी स्पून सोया सॉस

● टी स्पून सिरका

● चौथाई टी स्पून काली मिर्च

वेजिटेबल मोमोज़ बनाने का तरीका

मैदा और आटा को एक साथ मिलाकर इसमें नमक और बेकिंग पाउडर डालकर हार्ड गूंथ लें।

नोट- आप चाहे तो केवल मैदे का भी मोमोज बना सकते हैं लेकिन यहां आटा मिलाना इसलिए बताया जा रहा है ताकि यह मोमोज आटे की वजह से न्यूट्रीशन वाला हो जाता है।

● पैन में तेल गर्म करें और उसमें प्याज़ और लहसुन डालकर तेज आंच पर फ्राई करने करें।

● अब गाजर पत्ता गोभी चाहे तो पपीता और चुकंदर भी इसमें मिलाएं। इन सब्जियों को थोड़ी देर तक तेज आंच पर भूमि।

● अब आंच से इसे उतार ले और इसमें और सोया सॉस, नमक, सिरका और काली मिर्च मिलाएं।

● आटे और मैदे की लोई को पतला बेल लें।

● चार-पांच राउंड में काट लें।

● एक राउंड लेकर उसके किनारों को गीला कर लें। सब्जी वाला मिक्सर बीच में भरे। आप इसे पोटली के आकार का बनाएं।

● मोमोज को स्ट्रीम में पकाने वाले बर्तन में रखकर 10 मिनट तक भाप पर पकाएं।

गरमा गरम! मोमोज तैयार है! अब आप सोया सॉस और चिली सॉस के साथ परोसे! बच्चों के टिफिन और नाश्ते में न्यूट्रीशन से भरपूर वेजिटेबल मोमोज खाने के लिए दीजिए .

Tags:    

Similar News