हड्डियों से कट-कट की आती है आवाज तो इसे न करें अनदेखा, हो सकते हैं गंभीर बीमारी का शिकार

हड्डियों के चटकने या फिर कट-कट की आवाज आने पर इसे अनदेखा न करें। क्योंकि जानकार बताते हैं कि यह गंभीर बीमारी का संकेत हैं।

Update: 2021-02-16 06:48 GMT

हड्डियों से कट-कट की आती है आवाज तो इसे न करें अनदेखा, हो सकते हैं गंभीर बीमारी का शिकार

हड्डियों के चटकने या फिर कट-कट की आवाज आने पर इसे अनदेखा न करें। क्योंकि जानकार बताते हैं कि यह गंभीर बीमारी का संकेत हैं। ऐसे में अगर आप भी समस्या से जूझ रहे हैं डाॅक्टर से जल्द संपर्क करें। डाॅक्टरों की माने तो जब 2 हड्डियां आपस में मिलती है तो वह आपस में बिना टकराएं व बिना आवाज के मूव कर जाती हैं।

क्योंकि हड्डियों का जोड़ एक मजबूत कार्टिलेज से ढका होता हैं। जिसके कारण यह आसानी से मूव हो जाती है और इनमें से आवाज भी नहीं आती हैं। वही अगर हड्डियों के मूव करने पर आवाज आए तो समझ जाइए कार्टिलेज आपका कमजोर हो चुका हैं। ऐसे में इस रोग को क्रेपिटस रोग कहा जाता है। अगर वक्त से रहते इस बीमारी का इलाज न कराया गया तो यह समस्या ज्यादा हो सकता है।

धीरे-धीरे सूजन जैसी समस्या भी आ सकती हैं। वैसे ज्यादातर आॅस्टिआर्थराइट्स यानी कि गठिया बात ज्यादातर बुजुर्गो में देखा जाता है, लेकिन आज के समय में यह समस्या यंग लोगों में भी देखने को मिलने लगी हैं। यह प्राॅब्लम ज्यादातर हाथ, घुटनों एवं कूल्हे या रीढ़ की हड्डी में देखने को मिलता है। युवाओं में यह समस्या होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे हद से ज्यादा मोटापा एवं अत्यधिक नशा। जो लोग शराब का ज्यादा सेवन करते हैं उन्हें यह समस्या जल्दी पकड़ सकती है। इसलिए नशे वह मोटापा से बचना चाहिए।

ऐसे पाएं निजात

जो लोग हड्डी के रोग यानी कि गठिया रोग से पीड़ित हैं। वह इन घरेलू नुस्खों से इस बीमारी से कुछ हद तक निजात पा सकते हैं। जानकारों की माने तो गठिया रोग के लिए सरसो का तेल हल्का गरम करके हल्के हाथ से रोजाना मालिश करने से इससे निजात मिलती है। ऐसे ही इस रोग में हल्दी व गुड़ वाला दूध काफी फायदेमंद माना गया हैं।

जो लोग इस रोग से पीड़ित है वह डेली रात में सोने से पहले दूध में गुड़ डालकर सेवन करें। इसी तरह हड्डियों को मजबूत बनाने के कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन जरूर करे। क्योंकि कैल्शियम युक्त खाना खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं।

मेरी शादी किस नाम के लड़के या लड़की से होगी? अपने नाम के पहले अक्षर से जानिए…

Funny Jokes in hindi : एक औरत ने दूसरी औरत से कहा-मेरा पति..

Similar News