Health Benefits of Tamra jal : सुबह खाली पेट तांबे में बर्तन में पानी पीने से मिलते हैं ये जर्बदस्त फायदे, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

Health Benefits of Tamra jal : आयुर्वेद में सुबह खाली पेट तांबे के पात्र में रखा हुआ पानी पीने के कई जर्बदस्त फायदें बताए गए हैं। इस जल को ताम्रजल भी कहा गया है। इस पानी को पूरी तरह से शुद्ध बताया गया हैं। तांबे के पात्र में पानी पीने के कई स्वास्थ्यवर्धक लाभ हैं।

Update: 2021-03-09 10:23 GMT

Health Benefits of Tamra jal : आयुर्वेद में सुबह खाली पेट तांबे के पात्र में रखा हुआ पानी पीने के कई जर्बदस्त फायदें बताए गए हैं। इस जल को ताम्रजल भी कहा गया है। इस पानी को पूरी तरह से शुद्ध बताया गया हैं। तांबे के पात्र में पानी पीने के कई स्वास्थ्यवर्धक लाभ हैं।

कहा जाता है कि तांबे में रखा हुआ जल ग्रहण करने से शरीर में मौजूद कई विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। लेकिन तांबे के बर्तन में जल को कम से कम 8 घंटे भरकर ही सेवन करना अति लाभदायक बताया गया हैं। तो चलिए जानते हैं ताम्रजल के सेवन से शरीर को किस तरह से लाभ होता है। 

ये हैं फायदें

आयुर्वेद की माने तो तांबा प्यूरीफायर की तरह काम करता हैं। यह पानी में मौजूद अशुद्धियों को दूर करता हैं। तांबे के पात्र में रखा हुआ जल सुबह खाली पेट ग्रहण करने से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी आदि तरह की समस्या से जल्द छुटकारा मिलता है। लगातार इस पानी का सेवन करने यह समस्या कभी नहीं आती हैं। यह पानी डायरिया, पीलिया, डिसेंट्री जैसी बीमारियों को दूर भगाने में भी मदद करता है।

तांबे में बर्तन में कैंसर जैसी विरोधी तत्व पाए जाते हैं जो इस बीमारी से लड़ने में काफी मदद करता है। यह शरीर के आंतरिक घाव एंव बाहरी बीमारियों को जल्द समाप्त करने में भी मदद करता है। ताम्रजल के सेवन से रक्त शुद्धि भी होती है। यह त्वचा संबंधी प्राॅब्लम को ठीक रखता है। ताम्रजल लीवर एवं किडनी के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। यह लीवर एवं किडनी को स्वस्थ्य बनाए रखने में मदद करता हैं। इसलिए हो सके तो सुबह उठकर खाली पेट तांबे के जल को ग्रहण करने की आदत बनाएं। 

Similar News