Foods For Upset Stomach : पेट खराब को ठीक करने आजमाएं यह 5 चीजें, मिलेगा तुरंत आराम! 

Foods For Upset Stomach : गर्मी का मौसम आ चुका हैं। ऐसे में पेट खराब होने की समस्या सबसे ज्यादा सामने आती हैं। पेट खराब होने के पीछे मेन कारण होता है पानी की कमी और बाजार में अटर-पटर चीजों का सेवन। लिहाजा अगर आप गर्मी के मौसम में पेट खराब होने जैसी समस्या से बचे रहना चाहते है कि पानी का पर्याप्ता मात्रा में सेवन करें और बाजार की चीजों का सेवन करने से परहेज करें।

Update: 2021-04-05 21:39 GMT

Foods For Upset Stomach : गर्मी का मौसम आ चुका हैं। ऐसे में पेट खराब होने की समस्या सबसे ज्यादा सामने आती हैं। पेट खराब होने के पीछे मेन कारण होता है पानी की कमी और बाजार में अटर-पटर चीजों का सेवन। लिहाजा अगर आप गर्मी के मौसम में पेट खराब होने जैसी समस्या से बचे रहना चाहते है कि पानी का पर्याप्ता मात्रा में सेवन करें और बाजार की चीजों का सेवन करने से परहेज करें।

इन सबके बावजूद भी अगर आप पेट खराब की समस्या से परेशान हैं तो हम आपको पांच ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल करके इस समस्या से बच सकते हैं। इसके अलावा इन चीजों में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम एवं विटामिन जैसी पौष्टिक चीजें पाई जाती हैं जो आपको सेहतमंद बनाने में भी काफी सहायक होती हैं। तो चलिए जानते हैं खराब पेट को दुरस्त रखने एवं सेहतमंद बने रहने के लिए आप किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

चावल

पेट खराबी की समस्या से परेशान है तो चावल एवं दही आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता हैं। इसे एकसाथ मिलाकर गर्मी के दिनों में सेवन करने से पेट को आराम मिलने के साथ ही ठण्डई महसूस होगी। 

गाजर का जूस

गाजर में कई ऐसे पौष्टिक तत्व पाए जाते है जो आपको सेहतमंद बनाने में काफी मदद करते हैं। इसके अलावा गाजर पेट के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसका जूस सेवन करने से पेट की खराबी जैसी समस्या से बचा जा सकता हैं। गाजर में कई मिनरल एवं पौष्टिक तत्व होते हैं जो गर्मियों में आपको कई रोगों से भी बचाते हैं।

पपीता

पपीता सेहत के लिए काफी गुणकारी है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह पेट और पाचन को दुरस्त रखने में भी मदद करता है। पपीते में इंजाइम एवं पाइपन पाया जाता है। जिसके सेवन से आप अपने पेट को हेल्दी रख सकते हैं।

सेब का सिरका

पेट की खराबी एवं गैस जैसी समस्या के लिए सेब का सिरका काफी फायदेमंद है। एक चम्मच सेब के सिरके, एक कप गरम पानी में शहद मिलाकर सेवन करने से पेट की खराबी एवं गैस की समस्या से राहत मिलती है। 

केला

केला एक ऐसा खाद्य पदार्थ से जिसका सेवन करने से तुरंत एनर्जी मिलती है। केले में पोटेशियम एवं इलेक्ट्रालाइट पाया जाता है। केले के सेवन से पानी की कमी दूर होने के साथ ही डायरिया की समस्या आदि से भी बचा जा सकता है।

नोट- यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। यह किसी योग्य चिकित्सक का राय का विकल्प नहीं हैं। इसलिए किसी भी समस्या होने पर चिकित्सक सलाह जरूर लेंवे। क्योंकि रीवा रियासत डाॅट काॅम इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। 

Similar News