Digestion Problem: न करें ये गलतियां, डाइजेशन के लिए हो सकता है खतरनाक

एक स्वस्थ्य डाइजेस्टिव सिस्टम (Digestive System) के लिए फिजिकल एक्टविटी और डाइट के साथ साथ lifestyle अगर सुधारना भी है बेहद जरूरी।

Update: 2022-04-26 10:13 GMT

Digestion Problem: हमारे शरीर में आंतों का महत्वपूर्ण स्थान होता है, हमारा आधे से ज्यादा स्वास्थ्य डिपेंड करता है आंतो पर। Digestion सही रहे इसके लिए लोग तरह तरह के उपाय अपनाते है। एक स्वस्थ्य डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए फिजिकल एक्टविटी और डाइट के साथ साथ lifestyle अगर सुधारना भी है बेहद जरूरी। लेकिन कुछ गलतियां करने से हमारे डाइजेशन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है, आइए जाने इन गलतियों के बारे में;

भोजन करने के बाद बाथ लेते हैं तो आज से न करे इस आदत को

आयुर्वेद के विशेषज्ञों के अनुसार व्यक्ति की हर एक्टिविटी का एक निश्चित समय होता है और अगर इन एक्टिविटीज को गलत समय पर या बेवक्त पूरा किया जाए तो शरीर को काफी नुकसान हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार जब भी भोजन करें उसके करीब 2 घंटे बाद तक नहीं नहाना चाहिए, क्योंकि हमारे शरीर में फायर एलिमेंट मौजूद होते हैं जो खाने को पचाने में मदद करते हैं भोजन करने के बाद यह एलिमेंट स्वतः एक्टिवेट हो जाते हैं और डाइजेशन प्रोसीजर के लिए हमारे ब्लड सरकुलेशन को बढ़ा देते हैं। जो व्यक्ति खाना खाने के बाद नहाना नहाता है तो उसके शरीर का टेंपरेचर कम हो जाता है और डाइजेशन का सिस्टम (Digestive System) भी स्लो हो जाता है।

न चले तेजी से अगर भोजन किया हो तो

अधिकतर लोगों का मानना होता है कि तेजी से चलना बहुत अच्छी एक्सरसाइज है, लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद तेजी से चलना आपके डाइजेशन (In Digestion Problem) के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जी हां! एक्सपर्ट्स के अनुसार ज्यादा लंबी वाकिंग, एक्सरसाइज या स्विमिंग के सभी शरीर में वात दोष को बढ़ाने वाली क्रियाएं हैं, जिससे डाइजेशन से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जैसे कि न्यूट्रीशन अब्जॉर्प्शन में कमी, पेट में सूजन, बेचैनी आदि।

रात को न करें दही का सेवन

दही हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन बेवक्त दही खाना नुकसानदायक भी हो सकता है। आयुर्वेद से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि दही का खट्टा-मीठा स्वाद शरीर में पित्त और वात दोष को बढ़ाता है और रात के समय दही खाने से शरीर में कफ काफी बढ़ जाता है, जिससे हमें कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

Tags:    

Similar News