Coronavirus से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब, किन लोगों में होता है सबसे ज्यादा खतरा

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:13 GMT

चीन से फैले खतरनाक Coronavirus ने तेजी से दुनियाभर के अन्य देशों में अपने पैर पसारे हैं। भारत में भी अब इस वायरस के शिकार संदिग्ध मरीज सामने आने लगे हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। कई राज्यों में इस खतरनाक वायरस को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

हालांकि अब तक राहत वाली बात यह सामने आई है कि Coronavirus पॉजीटिव कोई भी मरीज ऐसा नहीं है जिसे भारत में रहते हुए यह बीमारी लगी है। विदेश से आए सभी लोग इस घातक बीमारी की चपेट में आए हैं। इस घातक बीमारी के तेजी से फैलने के बाद इसे लेकर कई सवाल भी लोगों के जेहन में हैं। इसमें इस बीमारी की जानकारी के साथ ही उसके लक्षण और कैसे यह बीमारी फैलती है जैसे सवाल शामिल हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब।

यह है Coronavirus Coronavirus ने इन दिनों दुनियाभर में हड़कंप मचा रखा है। अकेले चीन में ही इस बीमारी ने सैंकड़ों लोगों की जान ले ली है। अब यह भारत सहित 40 से ज्यादा अन्य देशों में भी पैर पसारने लगा है। Coronavirus का शिकार जानवर या फिर इंसान दोनों हो सकते हैं। यह वायरस के लंबे परिवार से ताल्लुक रखता है। कोरोना वायरस सीधे श्वसन तंत्र पर हमला करता है। आम तौर पर इसमें मरीज को सामान्य सर्दी, खांसी नजर आती है, इसके बाद यह गंभीर बीमारियों जैसे Middle East Respiratory Syndrome और Severe Acute Respiratory Syndrome में तब्दील हो जाती है। हाल ही में Coronavirus की वजह से COVID-19 बीमारी सामने आई है।

Coronavirus के यह हैं लक्षण Coronavirus के कहर से दुनिया डरी हुई है। इस बीमारी के शुरुआती लक्षण में थकान, ड्राय कफ और बुखार आता है। कुछ मरीजों में दर्द के साथ खुजली के भी लक्षण सामने आए हैं। इसके अलावा मरीज की नाक बहने के साथ ही उसका गला बैठने या डायरिया के लक्षण भी हो सकते हैं। शुरुआत में यह लक्षण बेहद हल्के होते हैं और यह धीरे-धीरे बढ़ते हैं। कुछ लोग जो इसकी चपेट में आ जाते हैं उनमें कोई लक्षण नहीं भी देखे गए हैं और उन्होंने खुद को बीमार भी महसूस नहीं किया। ज्यादातर लोगों ने इस घातक बीमारी से बिना किसी खास इलाज के रिकवर कर लिया। कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले 6 मरीज में से 1 मरीज के गंभीर होने की आशंका रहती है।

ऐसे हो सकते हैं शिकार Coronavirus के चपेट में आने का सबसे ज्यादा खतरा दो वजहों से हो सकता है। पहला जहां आप रहते हैं और दूसरा आप हाल ही में कहां से यात्रा करने के बाद लौटे हैं। इस वायरस का शिकार होने का सबसे ज्यादा खतरा उन इलाकों में है जहां COVID-19 के सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं। कोरोना वायरस के 95 फीसदी से ज्यादा केस चीन में मिले हैं। इसमें भी सबसे ज्यादा मामले हुबेई प्रांत में सामने आए। इसके अलावा दुनियाभर के अन्य देशों में रहने वाले लोगों के इस खतरनाक वायरस के चपेट में आने का खतरा फिलहाल कम है।

Similar News