क्या आप पीरियड्स के दौरान खट्टे पदार्थों का सेवन कर सकते हैं, जाने क्या कहते हैं डॉक्टर?

पिरियड्स (Periods) या मासिक धर्म हर लड़की के जीवन में वो समय है जिसमें एक लड़की/महिला को अलग अलग तरह की परेशनिया झेलनी पड़ती है।

Update: 2021-11-17 09:19 GMT

Menstrual Cycle

पीरियड (Periods) या मासिक धर्म हर लड़की के जीवन में वो समय है जिसमें एक लड़की/महिला को अलग अलग तरह की परेशनिया झेलनी पड़ती है।कई महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के दौरान अक्सर ऐंठन की समस्या का सामना करना पड़ता है। ये ऐंठन बहुत ज्यादा दिक्कत देती है, और लड़की या महिला को दर्द के अलग अलग लेवल झेलने पड़ते है। किसी को दर्द ज्यादा होता है तो किसी को कम।

ऐसा मानना है कि कुछ खाद्य पदार्थों द्वारा पीरियड (Periods) के समय दर्द और बेचैनी को कम की जा सकती हैं, वही कुछ अन्य खाद्य पदार्थ इस समस्या को बढ़ा सकते हैं. बहुत से लोगो का मानना है कि पीरियड (Periods) के दौरान खट्टे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि वे ऐंठन की समस्या को ज्यादा बढ़ सकते हैं। लेकिन, क्या वास्तव में ये सच है? आइए जानते है क्या कहते है डॉक्टर्स

अफवाहों से बचे

बहुत से डक्टर्स का मानना है कि यदि आप पीरियड (Periods) के दौरान खट्टे पदार्थों का सेवन करते है तो किसी भी प्रकार का कोई फर्क नहीं पड़ता। इस दौरान आपको अफवाहों से बचना चाहिए। डॉक्टर्स के अनुसार गर्भाशय में टेस्ट बड्स नहीं होते हैं, इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप अपनी अवधि में किस तरह का भोजन कर रहे हैं। खट्टे खाद्य पदार्थ आपके मासिक धर्म में ऐंठन को बढ़ाएंगे नहीं।

ऐंठन है एक प्राकृतिक क्रिया

डॉक्टरों का मानना है कि ऐंठन पीरियड (Periods) के दौरान होने वाली एक प्राकृतिक क्रिया है, खाने से इसका कोई संबंध नहीं। उन्होंने कहा कि इस दौरान अगर किसी महिला को नींबू, अचार, खट्टी कैंडी जैसी कोई खट्टी चीज खाने का मन है उन्हें इसे खा लेना चाहिए। इससे उनको संतुष्टि मिलेगी और साथ साथ आराम भी।

Tags:    

Similar News