बेहद स्वास्थ्यवर्धक होते है काले अंगूर, याददाश्त बढ़ाने के साथ ही बालों के लिए होते है फायदेमंद

Health Benefits of Black grapes: गर्मी के मौसम में अंगूर बाजार में बड़ी आसानी से मिल जाते हैं। आजकल कई प्रकार के अंगूर मार्केट में आते हैं। लेकिन काले अंगूर स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। काले अंगूर में अच्छी मात्रा में ग्लूकोज, मैग्नीशियम, साइट्रिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये स्वाद में मीठे तो होते ही है साथ ही सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

Update: 2021-03-19 10:29 GMT

Health Benefits of Black grapes: गर्मी के मौसम में अंगूर बाजार में बड़ी आसानी से मिल जाते हैं। आजकल कई प्रकार के अंगूर मार्केट में आते हैं। लेकिन काले अंगूर स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। काले अंगूर में अच्छी मात्रा में ग्लूकोज, मैग्नीशियम, साइट्रिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये स्वाद में मीठे तो होते ही है साथ ही सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। काले अंगूर के सेवन से न सिर्फ मोटापा दूर होता है बल्कि यह ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, याददाश्त बढ़ाने, त्वचा एवं बालों के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। तो चलिए जानते है अंगूर का सेवन करने से किन-किन बीमारियों से बचा सकता है।

याददाश्त को रखता दुरूस्त

काले अंगूर के सेवन से याददाश्त दुरूस्त होती हैं। यह माइग्रेन जैसी समस्या से निजात दिलाता है। काले अंगूर दिमाग की एकाग्रता को बढ़ाता है और याददाश्त को मजबूत करता है। 

बालों के लिए फायदेमंद

काले अंगूर में पाया जाने वाला विटामिन ई बालों के लिए सेहतमंद होता हैं। बालों से जुड़ी समस्या, बालों का झड़ना, रूसी, बालों का गिरना, बाल सफेद होना आदि से बचाता है। काले अंगूर के सेवन से बाल घने, मुलायम एवं मजबूत बनते है।

मोटापा कम करने सहायक

काले अंगूर में मोटापा को कम करने की अद्भुत क्षमता होती है। यह खून में केलोस्ट्राल निर्माण को रोककर मोटापे जैसी अन्य समस्या को दूर करता है। जो लोग वजन बढ़ने आदि की समस्या से परेशान है उनके लिए काले अंगूर का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

नोट- बता दें कि इस आलेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल ज्ञान को बढ़ाया हैं। किसी भी नुस्खे का प्रयोग करने से पहले चिकित्सकीय परामर्श जरूर लेंवे। 

Similar News