Benefits of Giloy : चाहिए स्ट्रांग इम्युनिटी तो इस विधि से करें गिलोय का सेवन

Benefits of Giloy :  इस समय देशभर में कोरोना वायरस अपना जमकर कहर बरपा रहा हैं। आए दिन लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। तो कई लोगों की मौते हो रही हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते देश के कई हिस्सों में लाॅकडाउन जैसी स्थिति निर्मित हो चुकी हैं।

Update: 2021-04-16 22:14 GMT

Benefits of Giloy :  इस समय देशभर में कोरोना वायरस अपना जमकर कहर बरपा रहा हैं। आए दिन लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। तो कई लोगों की मौते हो रही हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते देश के कई हिस्सों में लाॅकडाउन जैसी स्थिति निर्मित हो चुकी हैं। इस वायरस से खुद को बचाने के लिए लगातार मास्क पहनने, सेनेटाइजर करने एवं सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखने की अपील लोगों से की जा रही हैं।

बावजूद इस वायरस का संक्रमण कम होने की बजाय लगातार फैलता ही जा रहा हैं। आए दिन इस वायरस के केसों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही हैं। ऐसे जब देशभर में कोरोना का कहर है तो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को दुरस्त बनाए रखने के लिए गिलोय बेहद ही असरदायक मानी गई हैं। खबरों की माने तो गिलोय में इम्युनिटी सिस्टम को तेजी से बूस्ट करता हैं। तो चलिए जानते हैं इसका सेवन की विधि।

गिलोय के औषधीय गुण

गिलोय में ढेर सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। गिलोय का एक साधारण पौधा होता हैं। इसके पत्ते पान के आकार के होते हैं एवं इसकी लता रस्सीनुमा होती है। यह एक औषधीय गुणों से भरपूर हैं। जिसमें यह शरीर की इम्युनिटी, टीबी, पेट से संबंधित कई तरह की समस्याओं को दूर करने में काफी सहायक होता हैं। गिलोय काफी जगह बड़ी आसानी से उपलब्ध होती हैं। यह आमतौर पर बारियों में या पेड़-पौधों में फैली होती है। इसका उपयोग कई तरह की बीमारियों को जड़ से समाप्त करने में किया जाता हैं। इसका उपयोग ढेर सारी दवाईयों को तैयार करने में किया जाता है। 

सेवन की सही विधि

शरीर की इम्युनिटी को तेजी से बूस्ट करने के लिए गिलोय का काढ़ा सबसे ज्यादा फायदेमंद माना गया है। लेकिन इस काढ़ा का सेवन करने से पहले ध्यान रखे की 20 से 30 मिली मात्रा ही हो। साथ ही गिलोय का रस 20 मिली पिया जा सकता है। इसके अलावा अगर गिलोय मिलने आपको दिक्कत होती है तो बाजार में इसकी टाॅनिक या औषधियां भी मौजूद है। जिसकी मदद से इम्युनिटी को बूस्ट किया जा सकता है।

नोट- यह आर्टिकल जन सामान्य की रूचि को देखते हुए पेश किया गया। आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सत्य एवं सटीक है इसका दावा हम नहीं करते हैं। लिहाजा किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले डाॅक्टरों से उचित सलाह अवश्य लेवें। 

रीवा में लगातार बढ़ रहें कोरोना संक्रमित, पिछले 24 घंटे में मिलें 315 नए पॉजिटिव मरीज, कोरोना कर्फ्यू में लागू प्रतिबंधों में आंशिक संशोधन

जब शादी के दौरान जल्द फेरे कराने अक्षय कुमार ने पंडित को दिया था रूपयो का लालच, जाने पूरा किस्सा

Similar News