Disadvantges Of Plastic : खाने के लिए प्लास्टिक के बर्तन का इस्तेमाल करने वाले हो जाएँ सावधान

Disadvantges Of Plastic :गर्म खाने के लिए प्लास्टिक के प्लेट या बर्तनों का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रहा है.

Update: 2023-01-30 14:00 GMT

Disadvantges Of Plastic : आज कल हर घर में ही प्लास्टिक और प्लास्टिक से बने बर्तनों (Plastic utensils) का उपयोग जोरों से हो रहा. अगर आप भी प्लास्टिक के बर्तनों में खाना खाते हैं, तो आज ही ऐसा करना छोड़ दे। ठंडी चीजों के लिए तो प्लस्टिक ठीक है, लेकिन गर्म खाने के लिए प्लास्टिक के प्लेट या बर्तनों (Plastic utensils) का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। एक रिसर्च में पता चला है कि प्लास्टिक प्लेट या डिस्पोजल प्लेट (Disposal plate) में गर्म चीज़ खाने से यह हेल्थ के लिए नुकसानदायक होता है। इससे कई प्रकार की बीमारियां शरीर में घर बनाने लगती हैं।

हॉर्मोन में करे बदलाव (Make changes in hormones)

दरअसल प्लास्टिक को बनाने में बिस्फेनल ए (Bisphenol A) का प्रयोग होता है। यह मुख्य रूप से पॉलीकार्बोनेट या रीसाइकिल कोड 7 नामक प्लास्टिक के एक प्रकार में पाया जाता है। इसका अधिक मात्रा में होना जहर का काम करता है। यह दिल की बीमारी और कैंसर (Cancer) का खतरा बढ़ाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार बिस्फेनल ए (Bisphenol A) केमिकल शरीर में एस्ट्रोजेन जैसे हार्मोन को बिगाड़ देता है।

हार्मोन में बदलाव होने के कारण चिंता, चिड़चिड़ापन, गुस्सा आदि हो सकता है। वहीं एलर्जी, कार्डियोवस्क्युलर डिजीज और कैंसर (Cancer) भी हो सकता है। बीपीए से बने प्लास्टिक कंटेनरों को गर्म करके खाने से भोजन में इसका स्तर बढ़ जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार प्लास्टिक के बर्तनों में खाना खाने से इम्यून सिस्टम (Immune system) पर भी निगेटिक इफेक्ट पड़ता है। वहीं अगर गर्भवती महिला प्लास्टिक के बर्तनों (Plastic utensils) में खाना खाती हैं, तो बच्चा कमजोर पैदा होता है।

माइक्रोवेव में ना करें प्लास्टिक का इस्तेमाल (Do not use plastic in microwave)

अगर माइक्रोवेव (Microwave) में खाना बनाना है या गरम करना है, तो सेरामिक या अन्य धातु के बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए। माइक्रोवेव (Microwave) में अगर प्लास्टिक के बर्तनों में खाना गर्म किया जाए  तो इससे बिस्फेनल ए (Bisphenol A) 50 गुना अधिक तेजी से खाने में शामिल हो जाता है। 

Tags:    

Similar News