योगा करने के शानदार फायदे : Yoga Karne Ke Shandar Fayde

Yoga Karne Ke Shandar Fayde: शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए स्वस्थ रखना बेहद जरुरी होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज या योगा(Yoga) करना फायदेमंद होता है।

Update: 2022-02-15 17:15 GMT

Yoga Karne Ke Shandar Fayde: शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए स्वस्थ रखना बेहद जरुरी होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज या योगा(Yoga) करना फायदेमंद होता है। योगा आपके शरीर को कई तरीके से फायदे पहुंचाता है। यह शरीर के साथ दिमाग को भी शांत रखने में मददगार होता है। आप रोजाना घर पर ही योगा करके शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। तो आइए आपको योगा करने के फायदों के बारे में बताते हैं।

तनाव से दूर

योगा तनाव से बचने या इसे दूर करने की बेस्ट मेडिसिन हैं। सुबह उठकर अगर आप प्राणायाम करते हैं तो इससे आपको बाकी के पूरे दिन तनाव महसूस नहीं होगा और रात को नींद भी अच्छी आएगी।

बुढ़ापे में भी रखता है स्वस्थ

नियमित रूप से योग करने पर आप बुढ़ापे में भी जवानी की तरह दुरुस्त रह सकते हैं। सर्वांगासन, सिंहासन, मत्स्येंद्रासन, भुजंगासन जैसे कुछ योगासन अपना कर आप अपनी त्वचा और स्किन का ग्लो बढ़ा सकते हैं।

शुगर कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए तो योगा बेहद फायदेमंद है। दिन में सिर्फ एक बार योग करने से ही अपने डायबिटीज पर बिना किसी दवाई के कंट्रोल पा सकते हैं।

दूर भागेंगे रोग

योगाभ्यास से आप रोगों से भी मुक्ति पा सकते हैं. योग से रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है. योग से शरीर स्वस्थ और निरोग बनता है.

वजन नियंत्रण

योग मांस पेशियों को पुष्ट करता है और शरीर को तंदुरुस्त बनाता है, तो वहीं दूसरी ओर योग से शरीर से फैट को भी कम किया जा सकता है.

इम्यूनिटी बूस्ट करता है

योगा इम्यूनिटी में सुधार करने में मदद करता है। यह आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है जो आपके फेफड़े, हद्य और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। यह आपको स्वस्थ खाने में भी मदद करता है।

Tags:    

Similar News