जब गुस्से से आगबबूला हो गए थे विनोद खन्ना, मुकेश भट्ट से सामना होते ही जड़ दिए थे कई थप्पड़

विनोद खन्ना आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी फिल्में बेहद शानदार होती थी। उनके डायलाग एवं एक्शन के दुनियाभर में लोग दीवाने थे।

Update: 2021-02-16 06:31 GMT

जब गुस्से से आगबबूला हो गए थे विनोद खन्ना, मुकेश भट्ट से सामना होते ही जड़ दिए थे कई थप्पड़

बालीवुड के दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी फिल्में बेहद शानदार होती थी। उनके डायलाग एवं एक्शन के दुनियाभर में लोग दीवाने थे। बुलंद आवाज के धनी विनोद खन्ना ने बाॅलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। खबरों की माने तो वैसे तो विनोद खन्ना काफी सुलझे हुए इंसान थे। लेकिन एक फिल्म के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ था जिससे विनोद खन्ना अपने गुस्से को कन्ट्रोल नहीं कर पाए। जब उन्होंने फिल्म के सेट पर डायरेक्टर महेश भट्ट के भाई मुकेश भट्ट को देखा तो एक के बाद एक चाटे जड़ दिए थे। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या था पूरा मामला।

64 की उम्र में अमिताभ ने 19 साल की एक्ट्रेस के साथ किया था रोमांस, मचा था हड़कंप, फिर एक्ट्रेस कहने लगी अमिताभ हद से…

दरअसल बात उन दिनों की है जब विनोद खन्ना महेश भट्ट के अच्छे दोस्त हुआ करते थे। महेश भट्ट के कहने पर विनोद खन्ना ने उनके भाई मुकेश को अपना सेके्रटरी बना लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मुकेश भट्ट पहले शराबी हुआ करते थे। वह कोई काम धंधा नहीं करते थे, महेश भट्ट की विनोद खन्ना से गहरी दोस्ती थी, लिहाजा महेश भट्ट विनोद से कहकर अपने भाई को उनका सेक्रेटरी बनावा दिया। इस दौरान मुकेश भट्ट ने कई सालों तक उनका काम सम्हाला। विनोद खन्ना उस समय बाॅलीवुड के टाॅप स्टार थे। माना जा रहा था कि वह जल्द ही अमिताभ को पीछे छोड़ देंगे। लेकिन इसी दौरान उनकी मां का निधन हो गया।

प्यार में एक नहीं बल्कि कई बार धोखा खा चुके है सलमान खान, इन लड़कियों ने तोड़ा दिल

 मां के निधन से वह काफी दुखी हो गए थे। वह डिप्रेशन में चले गए थे। तब महेश भट्ट ने उन्हें अध्यात्म का सहारा लेने की बात कही थी। मित्र की बात मानते हुए वह ओशो का सहारा लिए। वहां से लौटने के बाद विनोद खन्ना ने फिल्मी दुनिया की ओर दोबारा रूख किया और इंसाफ जैसी शानदार फिल्म की। महेश भट्ट मौके को भुनाते हुए अपने भाई मुकेश को प्रोड्यूसर बनाकर विनोद खन्ना के साथ फिल्म ‘जुर्म‘ की शूटिंग शुरू कर दी। खबरों की माने तो फिल्म आधे से ज्यादा शूट हो चुकी थी। जब मुकेश भट्ट से विनोद खन्ना ने पैसे मांगे तो वह आनाकानी करने लगे। जिसके चलते विनोद खन्ना ने फिल्म की शूटिंग रोक दी। 

जब राजेश खन्ना ने ऋषि कपूर की पहली प्रेमिका की अंगूठी को समंदर में फेंक दिया था, फिर…

खबरों की माने तो यह सिलसिला 40 दिन तक चला। लेकिन मुकेश भट्ट पैसे देने को तैयार नहीं हुए। जब फिल्म की शूट 40 दिन तक रूकी रही तो मुकेश भट्ट उनके खिलाफ अनाप-शनाप बातें करने लगे। विनोद खन्ना तक यह बात पहुंची तो वह पूरी तरह से आगबबूला हो गए। महेश भट्ट को लेकर विनोद खन्ना का गुस्सा सातवें आसमान पर था। एक दिन मुकेश भट्ट फिल्म के सेट पर विनोद खन्ना से टकरा गए। विनोद खन्ना का गुस्सा उन्हें लेकर खूब था। लिहाजा विनोद ने आव न देखा ताव एक के बाद एक कई थप्पड़ उन्हें जड़ दिए। इस वाक्ये के बाद महेश भट्ट एवं विनोद खन्ना की दोस्ती खत्म हो गई। 

महेश भट्ट ने विनोद खन्ना को लेकर कहा था कि मैं किसी स्पाॅटब्वाॅय को हीरो बना लूंगा, लेकिन विनोद खन्ना को फिल्म में नहीं लूंगा। मुकेश भट्ट के साथ हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रोड्यूसर ने अपने-अपने हांथ फिल्म खींच लिए। फिल्म कई दिनों तक बीच में ही अटकी रही। बाद में विनोद खन्ना ने स्वयं के पैसों से इस फिल्म को पूरा किया था।

जब दीपिका को धोखा देकर कैटरीना के प्यार में दीवाने हो गए थे रणवीर कपूर, फिर ऐसे हुई करोड़ों की हानि

Similar News