जब ऐश्वर्या राय की वजह से बेहद दुखी हुई थी प्रियंका चोपड़ा, रातोंरात इस फिल्म से हो गई थी रिप्लेस

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) एवं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) दोनों ही एक्ट्रेस बाॅलीवुड की काफी पाॅपुलर एक्ट्रेस हैं। लेकिन एक समय ऐश्वर्या का ही डंका इंडस्ट्री में बजता था। उस समय प्रियंका फिल्मों के लिए संघर्ष कर रही थी।

Update: 2021-03-01 16:39 GMT

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) एवं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) दोनों ही एक्ट्रेस बाॅलीवुड की काफी पाॅपुलर एक्ट्रेस हैं। लेकिन एक समय ऐश्वर्या का ही डंका इंडस्ट्री में बजता था। उस समय प्रियंका फिल्मों के लिए संघर्ष कर रही थी। करियर के शुरूआती दिनों में दोनों ही एक्ट्रेस ने काफी संघर्ष किया हैं। कई बार इन एक्ट्रेसों को फिल्म साइन करने के बाद भी रिप्लेस जैसी खबरों का सामना करना पड़ा था।

ऐसा ही एक वाक्या फिल्म उमराव जान में हुआ। फिल्म क्रिटिक सुभाष के झा ने प्रियंका से जुड़ा एक किस्सा काफी दिनों पहले शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे ऐश्वर्या की वजह से प्रियंका रातों रात एक फिल्म से रिप्लेस हो गई थी। जिससे वह काफी दुखी हुई थी। 

दरअसल यह पूरा वाक्या साल 2006 में हुआ था। जब फिल्म उमराव जान रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय एवं अभिषेक बच्चन नजर आए थे। यह फिल्म साल 1981 में आई फिल्म उमराव जान की रीमेक थी। जिसमें रेखा ने लीड रोल प्ले किया था। कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए पहले जेपी दत्ता साहब प्रियंका चोपड़ा से मिले थे। लगभग वह प्रियंका को इस फिल्म में साइन ही कर चुके थे। जिसके लिए प्रियंका ने कत्थक सीखना भी शुरू कर दिया था। माना जा रहा था कि प्रियंका के लिए यह बड़ा ब्रेक था।

प्रियंका फिल्म को लेकर पूरी तरह से तैयारियां शुरू कर दी थी। प्रियंका इस बात से काफी खुशी थी कि वह रेखा द्वारा निभाए गए किरदार को करने जा रही हैं। इसी दौरान ऐसा कुछ हुआ जिससे प्रियंका पूरी तरह टूट गई। हुआ यूं कि इस फिल्म में रातोरात प्रियंका की जगह ऐश्वर्या राय की इंट्री हो गई थी। जिससे प्रियंका को बेहद झटका लगा। हालांकि आज प्रियंका चोपड़ा बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड तक नाम कमा चुकी हैं। वह आज हर मामले में ऐश्वर्या को टक्कर देती हुई नजर आती हैं। बीते दिनों प्रियंका ने अपनी लाइफ से जुड़ी एक बुक अनफिनिश्ड को रिलीज किया। जिसे लेकर वह काफी सुर्खियों में रही। इस बुक में उन्होंने अपने जीवन के कई पहलुओं को शेयर किया हैं।

बुक में उन्होंने यह भी बताया था कि जब वह विदेश में पढ़ाई कर रही थी तभी एक दिन वह अपने ब्वाॅयफ्रेंड के साथ कमरे में थी। उसी दरम्यान उनकी अंटी उनके कमरे में आ गई। उन्होंने सबकुछ देख लिया था। जिसकी शिकायत उन्होंने मेरे पैरेट्स से कर दी थी। जिसके बाद उन्हें विदेश से अपने देश आना पड़ा। बता दें कि प्रियंका ने अपने इस बुक में अपने करियर सहित तमाम चीजों का उल्लेख किया था। जिसे लेकर बीते दिनों वह जमकर सुर्खियों में रही थी। 

Shahrukh Khan & Alia Bhatt जल्द शुरू करेंगे Darling फिल्म की शूटिंग, मोशन पोस्टर हुआ जारी

Amitabh Bachchan Health Updates : सोमवार को अमिताभ बच्चन होंगे हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज, मोतियाबिंद का इलाज कराने हुए भर्ती

Kareena Kapoor के घर गूंजी दूसरी बार किलकारी, नन्हीं परी के साथ वायरल हुई तस्वीर, जानिए पूरा माजरा!

Similar News