जब 12 साल बड़े एक्टर को दिल दे बैठी सैफ की पत्नी अमृता सिंह, इस क्रिकेटर की शर्त के चलते खेला था बड़ा दाव
अमृता सिंह सैफ अली खान की पहली पत्नी हैं यह बात तो सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि सैफ से पहले अमृता सिंह एक क्रिकेटर एवं बाॅलीवुड
जब 12 साल बड़े एक्टर को दिल दे बैठी सैफ की पत्नी अमृता सिंह, इस क्रिकेटर की शर्त के चलते खेला था बड़ा दाव
अमृता सिंह सैफ अली खान की पहली पत्नी हैं यह बात तो सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि सैफ से पहले अमृता सिंह एक क्रिकेटर एवं बाॅलीवुड के सबसे हैण्डसम स्टार विनोद खन्ना को भी दिल दे बैठी थी। नहीं तो चलिए जानते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक समय विनोद खन्ना एवं अमृता सिंह के अफेयर के चर्चे आम थे।
यह दोनों स्टार अपने लव लाइफ को लेकर जमकर सुर्खियों में रहे। विनोद खन्ना उम्र में अमृता से 12 साल बड़े थे, बावजूद इसके अमृता सिंह उन्हें दिल दे बैठी और उनके प्यार में दीवानी हो गई। हालांकि बाद में अमृता विनोद से दूर हो गई थी और बाद में सैफ से शादी कर ली थी।
ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अमृता सिंह एवं विनोद खन्ना की लव स्टोरी एक शर्त के चलते शुरू हुई थी। कहा जाता है कि एक समय अमृता सिंह क्रिकेटर रवि शास्त्री को डेट कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने फिल्म बटवारा विनोद खन्ना के साथ साइन कर ली। इसी दौरान रवि शास्त्री ने कहा था कि तुम चाहकर भी विनोद खन्ना को इम्प्रेस नहीं कर सकती।
बिग बाॅस 14: विकास गुप्ता एवं अर्शी खान के बीच हुई हाथापाई, आर्शी ने कहा डोंट टच मी…
रवि की इस बात पर अमृता उन्हें चिढ़ाने के लिए विनोद खन्ना को इम्प्रेस करना शुरू कर दिया। देखते-देखते ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। अमृता को लेकर कहा जाता है कि वह एक तेज-तर्रार स्वभाव की लेडी थी। वह सेट पर अक्सर लोगों को हड़काती रहती थी। लेकिन जब वह विनोद खन्ना को देखती थी तो बिल्कुल नरम हो जाती थी।
अनुष्का एवं रणवीर की फिल्म बैण्ड बाजा बारात ने रिलीज के पूरे किए 10 साल, वायरल हुआ वीडियो
वह यह सब उन्हें इम्प्रेस करने के लिए करती थी। जब विनोद खन्ना अमृता पर फिदा हो गए थे तब यह चर्चा आम हो गई। खबरों की माने तो लोग अमृता को अक्सर यह कहकर चिढ़ाते थे कि उन्होंने उम्र से 12 साल बड़े एक्टर को पसंद अपने लिए नहीं अपनी मम्मी के लिए किया है।