एंटरटेनमेंट

अनुष्का एवं रणवीर की फिल्म बैण्ड बाजा बारात ने रिलीज के पूरे किए 10 साल, वायरल हुआ वीडियो

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:40 AM GMT
अनुष्का एवं रणवीर की फिल्म बैण्ड बाजा बारात ने रिलीज के पूरे किए 10 साल, वायरल हुआ वीडियो
x
अनुष्का शर्मा एवं रणवीर सिंह स्टारर फिल्म बैण्ड बाजा बारात फिल्म ने रिलीज 10 साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म 10 दिसम्बर 2010 में रिलीज हुई थी।

अनुष्का एवं रणवीर की फिल्म बैण्ड बाजा बारात ने रिलीज के पूरे किए 10 साल, वायरल हुआ वीडियो

अनुष्का शर्मा एवं रणवीर सिंह स्टारर फिल्म बैण्ड बाजा बारात फिल्म ने रिलीज 10 साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म 10 दिसम्बर 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अनुष्का शर्मा एवं रणवीर सिंह अहम किरदार में थे। फिल्म रिलीज के 10 साल पूरे होने पर यशराज प्रोडक्शन हाउस सोशल मीडिया एकाउंट से फिल्म का जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया है।

अनुष्का एवं रणवीर की फिल्म बैण्ड बाजा बारात ने रिलीज के पूरे किए 10 साल, वायरल हुआ वीडियो

जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। रणवीर सिंह ने इसी फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। यह फिल्म ज्यादा सक्सेस तो नहीं हुई थी, लेकिन फिल्म में दोनों के अभिनय को खूब पसंद किया गया था। खबरों की माने तो इसी फिल्म से रणवीर की अनुष्का से नजदीकियां भी बढ़ी थी।

बिहार के बीआरए यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा है इमरान हाशमी और सनी लियोनी का ‘बेटा’, चौंकाने वाला है यह मामला

बाद में दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। आज दोनों स्टार शादीशुदा हैं और अपनी-अपनी मैरिड लाइफ में बिजी हैं। रणवीर सिंह ने जहां दीपिका पादुकोण से शादी की है तो वहीं अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली संग शादी की हैं। अनुष्का इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। जिसे लेकर वह आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं।

फिल्म बैण्डबाजा बारात को निर्देशित मनीष शर्मा ने किया था। फिल्म में अनुष्का ने जहां श्रुति नाम की लड़की का किरदार निभाया था तो वहीं विराट कोहली ने बिट्टू नाम के लड़के का किरदार निभाया था।

कभी अमिताभ के लिए रेखा ने रंजीत राय से ले डाला पंगा, छोड़ी थी फिल्म, फिर...

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story