बाॅलीवुड में शोक की लहर: कोरोना के चलते मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर श्रवण राठौर का निधन

मुम्बई। (Bollywood News in Hindi) बाॅलीवुड फिल्मों के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर श्रवण राठौर का निधन हो गया है। वे बीते दिनों कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इलाज के लिए श्रवण राठौर को मुम्बई स्थित एसएल राहेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरूवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन की सूचना बेटे संजीव राठौर ने दी है।

Update: 2021-04-23 08:51 GMT

जाहिर किया दुख

फिल्म डायरेक्टर अनिल शर्मा ने श्रवण राठौर के निधन पर एक ट्वीट करते हुए शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि कोरोना के चलते मेरे अजीज मित्र का निधन हो गया है। यह बेहद दुखद हैं। मैंने श्रवण के साथ महाराज में कान किया। वह फेमस म्यूजिक डायरेक्टर थे। उन्होंने कई गानों के लिए शानदार संगीत तैयार किया। उनके परिवार प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। वे हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।

नदीम-श्रवण की हिट रही जोड़ी

श्रवण राठौर बाॅलीवुड के फेमस म्यूजिक डायरेक्टरों में से रहे हैं। उनकी जोड़ी नदीम सैफ के साथ खूब जमी। दोनों सितारों ने मिलकर कई जर्बदस्त गाने दिए हैं। श्रवण के कोरोना पाॅजिटिव होने की जानकारी बीते दिनों नदीम ने एक पोस्ट शेयर करके इंस्ताग्राम में दी थी। साथ ही लोगों से इनके जल्द स्वस्थ्य होने की दुआएं करने की बात कही थी। ऐसे में श्रवण का इस दुनिया से चले जाना बाॅलीवुड की महशूर जोड़ी टूट गई। श्रवण के निधन से बाॅलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर हैं। बाॅलीवुड के कई दिग्गत सितारे उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।  

ऐश्वर्या, कैटरीना नहीं रेखा से शादी करना चाहते थे सलमान खान, रेखा के प्यार में पागल होकर रोज करते थे पीछा, फिर...

Salman Khan के फैंस का इंतजार खत्म, फिल्म Radhe का टीजर रिलीज, जर्बदस्त एक्शन करते दिखे सलमान

Similar News