आमिर खान की इस एक्ट्रेस की कहानी हिला कर रख देगी, कहा मै 14 साल की थी डायरेक्टर मेरी टांग पर हाथ रख कर अचानक सहलाने लगा फिर...
बॉलीवुड में शायद ही कोई ऐसी एक्ट्रेस हो जो डायरेक्टर और प्रोडयूसर की गन्दी हरकतों से बचा हो. आपको बता दे की आमिर खान के साथ फिल्म मन में काम करने वाली एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने खुद से जुड़ा किस्सा सुनाया और कहा की मेरे साथ डायरेक्टर ने गन्दी हरकत की थी उस वक़्त मै सिर्फ 14 साल की थी.
छोटी सी उम्र में यौन शोषण का शिकार होने वाली शमा आज भी जब इस कहानी को याद करती है तो उनका मन अंदर से डर जाता है. शमा ने कहा की बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में शमा ने अपने करियर की शुरुआती समस्याओं पर बात की। शमा ने बताया 'मैं 14 साल की थी जब एक डायरेक्टर ने मेरी टांग पर हाथ रख दिया था।
शमा सिकंदर ने मीटू मूवमेंट के चलते अपनी आपबीती बताने के बारे में सोचा और अब इसे जगजाहिर कर दिया है । शमा ने इंटरव्यू में बताया- ‘उस वक्त मैं अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं। मैं उस वक्त 14 साल की थी। तब डायरेक्टर ने मेरी जांघ पर अपना हाथ रखा। तभी मैं तुरंत उठी और मैंने कहा ‘नहीं’।
उसने मुझे कहा कि तुम्हें लगता है कि तुम यहां स्टार बन जाओगी, कोई तुम्हें नहीं छोड़ेगा। डायरेक्टर, एक्टर और प्रोड्यूसर तुम्हें प्रताड़ित करेंगे। तुम इन चीजों के बगैर कुछ नहीं कर पाओगी।’
शमा सिकंदर ने आगे बताया कि वह घटना उन्हें झकझोरने वाली थी और उससे वह काफी डर गई थी। शमा इन दिनों ग्लैमर इंडस्ट्री में दोबारा पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं ।
एड, पॉप एल्बमस और टीवी में काम कर चुकीं शमा बेहद ग्लैमरस लुक में वापस आई हैं । शमा सिकंदर सोनी टेलीविजन के सीरियल ‘ये मेरी लाइफ है’ से काफी प्रसिद्ध हुई थीं ।