सिनेमा में महिलाओं को किसी वस्तु की तरह पेश करना हो बंद: भूमि पेंडनेकर

एक्ट्रेस भूमि पेंडनेकर बालीवुड की फेमस एक्टर हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर बालीवुड में नाम कमाया है। वह इस पीढ़ी की सबसे चहेती अभिनेत्रियों में से

Update: 2021-02-16 06:29 GMT

सिनेमा में महिलाओं को किसी वस्तु की तरह पेश करना हो बंद: भूमि पेंडनेकर

एक्ट्रेस भूमि पेंडनेकर बालीवुड की फेमस एक्टर हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर बालीवुड में नाम कमाया है। वह इस पीढ़ी की सबसे चहेती अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी हर फिल्में जमकर धमाल मचाती हैं। भूमि ने फिल्मी करियर की शुरूआत एक्टर आयुष्मान खुराना संग ‘दम लगाके हईसा, फिल्म से शुरू किया किया था। भूमि ने सिनेमा को लेकर हाल ही में एक बयान दिया हैं। जो कि काफी सुर्खियों में हैं।

विद्या बालन ने आंखों से किया कुछ ऐसा इशारा, तो फैंस ने लिखा…

भूमि ने सिनेमा में जेंडर चित्रण को लेकर अपनी बात रखी हैं। उन्होंने कहा कि ‘शुरूआत में सबसे पहले हमें जेंडर चित्रण बदलने की जरूरत है। हम जिस तरह से सिनेमा में महिलाओं एवं पुरूषों को दिखाते हैं, उसे बदलने की जरूरत है। महिलाएं सफाया करने के लिए नहीं हैं। हमारी भी भावनाएं, हमारी भी महात्वकांक्षा एवं इच्छाएं हैं। हमारी भी दैहिक जरूरतें हैं। मुझे लगता है कि सिनेमा के अंदर यह सब बदलने की जरूरत है। भूमि कहती है कि हम मेल जेंडर के पर बहुत बोझ डाल देते हैं। उन्हें यह कहते है कि वह स्ट्रांग हैं। वह आंसू नहीं बहा सकते, अपना दर्द बयां नहीं कर सकते यह गलत बात है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया पर क्यों चिल्ला पड़े थे करण जौहर? जानिए क्या था कारण

क्या मर्द को दर्द नहीं हो या पुरूष आहत नहीं होगा। इस सोच को बदलने की सख्त जरूरत है। वह कहती है कि सिनेमा लोगों पर गहरा असर डालता है। इसलिए जरूरी है कि माइंडसेट बदलने में सकारात्मक ढंग से इस असर का इस्तेमाल करें। महिलाओं को किसी वस्तु तरह की पेश करना बंद होना चाहिए। सिनेमा में महिलाओं का समावेशीकरण बढ़ाने की जरूरत हैं। वह कहती है कि हाल ही में मैंने एक फिल्म देखी है। जिसे देखकर मेरे मन में सकारात्मक विचार आए। मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि मैं क्या देख रही हूं।

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने किया खुलासा! ‘जब मैं नाबालिग थी तो मेरे मेंटर ड्रिंक में कुछ मिला देते थे’ और फिर….

वह कहती है कि इस समय बदलाव की बयार रही हैं। और जल्द ही इसमें गति आएगी। भूमि कहती है कि मैं भाग्यशाली हूं कि इस दौर में मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा हूं। बताते चले कि भूमि पेंडनेकर अपनी हर बात खुलकर सामने रखती हैं। भूमि अपने बयानों के अलावा सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है और हर मुद्दे पर अपनी बात बड़ी रोचक ढंग से रखती हैं।

Best Tech Accessories जो आपके पास होना चाहिए

वायरल न्यूज़ के लिए Ajeeblog.com विजिट करिये 

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook
TwitterWhatsAppTelegramGoogle NewsInstagram

Similar News